Asian Champions Trophy : भारत छठी बार फाइनल में, सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को दी मात, अब चीन से मुकाबला

Vikram Jain | Sept 16, 2024, 22:37 IST
Share
Indian hockey team in the final of Asian Hockey Champions Trophy 2024
Indian hockey team in the final of Asian Hockey Champions Trophy 2024

भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने उतरेगी। भारत ने सेमीफाइनल में कोरिया को 4-1 से हराया और फाइनल का टिकट हासिल किया। अब भारत का खिताबी मुकाबला चीन से होगा।

Asian Champions Trophy 2024

भारतीय हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Champions Trophy 2024) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल भारत और साउथ कोरिया के बीच खेला गया। चीन के हुलुनबुइर में खेले गए इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से रौंद डाला। इस टूर्नामेंट में भारत ने यह लगातार छठा मुकाबला जीता है। अब भारत का खिताबी मुकाबला चीन से होगा।

जरमनप्रीत बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारत के लिए सबसे ज्यादा कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल किए। साथ ही उत्तम सिंह, जरमनप्रीत ने 1-1 गोल दागे। साउथ कोरिया की तरफ से इकलौता गोल यंग जी हुन ने किया। जरमनप्रीत को फील्ड गोल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को बुरी तरह से हराते फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले सेमीफाइनल में चीन ने पाकिस्तान को 2-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था। चीनी टीम ने पहली बार फाइनल में एंट्री ली है।

टूर्नामेंट में भारत की लगातार छठी जीत

बता दें कि भारतीय हॉकी टीम की इस टूर्नामेंट में यह लगातार छठी जीत रही। भारत ने पूल स्टेज में अपने पांचों मुकाबले जीते थे और वो मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली इकलौती टीम है। अब मंगलवार को खेले जाने वाले फाइनल में भारत का मुकाबला मेजबान चीन से होगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में छठी बार एंट्री ली है।

5वें टाइटल पर भारत की निगाहें

अब भारत का लक्ष्य 5वां टाइटल अपने नाम करना होगा। बता दें कि एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में भारत समेत छह टीमों ने भाग लिया है। भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर खिताब अपने नाम किया था, जिससे वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा 4 खिताब जीतने वाली टीम बन गई थी। इस मामले में भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा था। जिसने तीन टाइटल जीते थे। भारत-पाकिस्तान के साथ ही कोरिया ने साल 2021 के सीजन में खिताब जीता था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भारतीय हॉकी टीम
  • Asian Champions Trophy 2024
  • India vs South Korea Semi Final
  • India vs China Asian Champions Trophy
  • एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी
  • भारत ने साउथ कोरिया को हराया
  • हॉकी टीम कप्तान हरमनप्रीत
  • Hockey team captain Harmanpreet
  • भारत चीन फाइनल
  • india china final
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा