इंग्लैंड में 23 साल बाद भारतीय का दोहरा शतक, द्रविड़-गावस्कर से बना शुभमन गिल का गजब संयोग
शुभमन गिल (Shubman Gill) ने एजबेस्टन टेस्ट 2025 में 269 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय क्रिकेट इतिहास में रच दिया। किसी भारतीय द्वारा इंग्लैंड की धरती पर 23 साल बाद डबल सेंचुरी बनी है। खास बात ये है कि ये इंग्लैंड में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भी है। इस शानदार पारी ने न केवल कई रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि एक खास क्रिकेटीय संयोग को भी फिर से जिंदा कर दिया।
सुनील गावस्कर और द्रविड़ के साथ गजब संयोग
SENA देशों में तोड़ा विराट का ये रिकॉर्ड
गिल की इस ऐतिहासिक पारी में 30 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने कप्तान के रूप में विराट कोहली के 254 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा और SENA देशों (South Africa, England, New Zealand, Australia) में भारत की तरफ से सबसे बड़ा व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर बनाया। वे दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान भी बन गए हैं।
एजबेस्टन टेस्ट में भारत की पारी
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए। गिल के अलावा रवींद्र जडेजा ने 89 और वाशिंगटन सुंदर ने 42 रन जोड़े। गिल ने जडेजा के साथ 203 और सुंदर के साथ 144 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
india england test series | india england match | test match | england vs india | ind vs eng | Rahul Dravid | Sunil Gavaskar | शुभमन गिल दोहरा शतक | shubhman gill