अंडर-19 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, आखिरी बाल पर चौका जड़कर मोहित ने दिलाई जीत

Sandeep Kumar | Published:
Share
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत की रोमांचक जीत
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत की रोमांचक जीत

भारत ने पाकिस्तान को उसी के अंदाज में जवाब देते हुए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में रोमांचक जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया ने पाक को एक विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अल अमीरात में शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर भारत के सामने बड़ी चुनौती रखी थी।

लेकिन भारतीय युवा बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और आर्यवीर सहवाग ने 58 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान के गेंदबाजों को कड़ी टक्कर दी। आखिरी ओवर में जब मुकाबला रोमांच के चरम पर पहुंचा, तब मोहित ने चौका जड़कर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। मोहित ने 49 रन बनाए। इसी के साथ भारतीय टीम ने 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

कप्तान लक्ष्य ने खेली 80 रन की पारी

338 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही। आर्यवीर सहवाग ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वीके विनीथ और अर्जुन राजपूत बड़ी पारी नहीं खेल सके। यशबर्धन भी 9 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टीम को संभालते हुए 101 गेंदों में 80 रन बनाए। अन्वय द्रविड़ ने 12 गेंदों में 19 रन की पारी खेली, लेकिन वह रन आउट हो गए। लगातार विकेट गिरने से भारत की जीत मुश्किल नजर आने लगी थी।

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर
अंडर-19 एशिया कप: फाइनल में भारत vs पाकिस्तान, 14 नवंबर को ओमान में होगा खिताबी मुकाबला
12 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
अंडर-19 एशिया कप: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। अब 14 नवंबर को खिताबी मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। टीम इंडिया की नजर रिकॉर्ड नौवें खिताब पर है।

मनल और मोहित की साझेदारी ने पलटा मैच

आखिरी ओवरों में मनल चौहान और मोहित ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत की वापसी कराई। दोनों ने नौवें विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 57 रन जोड़े। मनल ने 32 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेली। उनके आउट होने के बाद मोहित ने वेंकटा के साथ मिलकर अंतिम ओवर में भारत को जीत दिला दी। इस साझेदारी ने मैच का पूरा रुख बदल दिया और पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति मंधाना बन सकती हैं नई कप्तान: बीसीसीआई रिव्यू मीटिंग के बाद बड़ा फैसला | Harmanpreet Kaur steps down from captaincy, Smriti Mandhana could be the new captain: Big decision after BCCI review meeting
हरमनप्रीत कौर: मोगा की गलियों से भारतीय महिला टीम की कप्तान तक कैसा रहा उनका सफर?
07 Oct 2026 ,
By Manya Jain
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह फैसला आसान नहीं था। भारत की महिला टीम की कप्तान के तौर पर उनका सफर काफी शानदार रहा। आइए जानते हैं उनके पंजाब के मोगा से भारतीय टीम की कमान संभालने तक की कहानी...

पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों ने बनाए बड़े स्कोर

इससे पहले पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। उस्मान खान ने शानदार शतक लगाते हुए 107 रन बनाए। कप्तान फरहान यूसुफ ने 60 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर ने 54 गेंदों में ताबड़तोड़ 80 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज शुरुआत में रन रोकने में सफल नहीं रहे। हालांकि, बाद में काव्या पटेल ने चार विकेट लेकर पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक जाने से रोकने की कोशिश की। वेंकटा ने तीन और अर्जुन राजपूत ने एक विकेट लिया। एक पाकिस्तानी बल्लेबाज रन आउट हुआ।

ग्रुप स्टेज की हार का फाइनल में लिया बदला

इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की यह दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले Group Stage में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। लेकिन Final Match में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए उस हार का बदला ले लिया। भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच आखिरी ओवर तक कड़ी टक्कर हुई।

मैच का स्कोर

पाकिस्तान अंडर-19: 337/9 (50 ओवर)

भारत अंडर-19: 339/9 (50 ओवर)

नतीजा: भारत एक विकेट से विजेता बना और नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।
Tags:
  • अंडर-19 एशिया कप
  • एशिया कप
  • Under-19 Asia Cup
  • भारत ने पाकिस्तान को हराया
  • आर्यवीर सहवाग
  • कप्तान लक्ष्य रायचंदानी
  • ओमान
  • टीम इंडिया
  • अर्जुन राजपूत
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर

By Jageshwar Prasad

पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना

By Jageshwar Prasad

कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना
MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे

By Sandeep Kumar

MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे
हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और संग्रहालय की जगह पर विवाद, 275 करोड़ की पर्यटन योजना पर उठे सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और संग्रहालय की जगह पर विवाद, 275 करोड़ की पर्यटन योजना पर उठे सवाल
जड़ी-बूटी असली है या नकली, अब DNA से खुलेगा राज! जयपुर में दुनिया का पहला द्रव्यगुण सेंटर शुरू

By Jageshwar Prasad

जड़ी-बूटी असली है या नकली, अब DNA से खुलेगा राज! जयपुर में दुनिया का पहला द्रव्यगुण सेंटर शुरू
राजस्थान में 5 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन अटका, 2500 की नौकरी पर संकट; मंत्री बोले- 15 दिन में भुगतान नहीं तो FIR

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 5 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन अटका, 2500 की नौकरी पर संकट; मंत्री बोले- 15 दिन में भुगतान नहीं तो FIR
भोपाल नवाब की दौलत सरकार ले चुकी थी, फिर करीना के पास कहां से आया बेगमों का बेशकीमती पेंडेंट?

By Arohi Raj

भोपाल नवाब की दौलत सरकार ले चुकी थी, फिर करीना के पास कहां से आया बेगमों का बेशकीमती पेंडेंट?