2000 करोड़ की जांच में तेजी, आरोपी पप्पू बंसल अस्पताल जाते वक्त गिरफ्तार

Harrison Masih | Jun 05, 2025, 15:54 IST
2000 crore investigation accused Pappu Bansal arrested raipur chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ रूपए के बहुचर्चित शराब घोटाले में अब जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ रूपए के बहुचर्चित शराब घोटाले में अब जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले में एसीबी (Anti-Corruption Bureau) और ईओडब्ल्यू (Economic Offences Wing) की संयुक्त कार्रवाई में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। इन्हीं में से एक नाम है शराब कारोबारी पप्पू बंसल का, जिन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।



ये खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन



गिरफ्तारी से पहले भूमिगत थे पप्पू बंसल

शराब घोटाले में संलिप्तता के आरोप के बाद पप्पू बंसल एसीबी की हिट लिस्ट में शामिल हो गए थे। उन पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए वे लगातार भूमिगत बने हुए थे। एजेंसियों को इनपुट मिला था कि पप्पू बंसल किसी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल जाने वाले हैं। इस जानकारी के बाद एसीबी की टीम ने घेराबंदी की और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।



ये खबर भी पढ़ें... 32 लाख रिश्वत और अब किडनी का संकट! आरोपी MD ने मांगी जमानत



स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी

गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद पप्पू बंसल को एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम रायपुर स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। अधिकारियों के अनुसार, कोर्ट से पूछताछ के लिए रिमांड मांगा जाएगा। यदि कोर्ट रिमांड मंजूर करती है, तो एजेंसियां बंसल से शराब घोटाले से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाने की कोशिश करेंगी।



घोटाले में शामिल अन्य नाम भी निशाने पर

शराब घोटाले में इससे पहले कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया और रिमांड पर लिया गया था। उनके खिलाफ पीएमएलए (Prevention of Money Laundering Act) और विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत भी जांच चल रही है।



ये खबर भी पढ़ें... पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 102 लोगों को किया गिरफ्तार, जानें क्या है कारण



शराब घोटाले की पृष्ठभूमि

छत्तीसगढ़ में इस बड़े शराब घोटाले में सरकारी विभागों, शराब कारोबारियों और बिचौलियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये के गबन और अनियमितताओं का आरोप है। आरोप है कि शराब के लाइसेंस जारी करने, आपूर्ति और बिक्री में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ। केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ-साथ राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक इकाइयों ने भी इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है।



आगे की कार्रवाई

अब एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम पप्पू बंसल से पूछताछ के आधार पर अन्य नामों और लिंक की भी जांच करेगी। इस घोटाले में और भी बड़ी गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।



ये खबर भी पढ़ें... 6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, एक्स बॉयफ्रेंड के साथ हुआ था झगड़ा



Liquor scam of 2000 crores in CG | Chhattisgarh Liqour Scam | arrested | Raipur | chattisgarh | 2000 करोड़ का शराब घोटाला | छत्तीसगढ़ शराब घोटाला | छत्तीसगढ़



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • रायपुर
  • 2000 करोड़ का शराब घोटाला
  • गिरफ्तार
  • Chhattisgarh Liqour Scam
  • Liquor scam of 2000 crores in CG
  • chattisgarh
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला