कलेक्टर के ड्राइवर का मर्डर, मोबाइल लुटेरों ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Kanak Durga Jha | Sept 23, 2024, 12:28 IST
3 boys killed collector's driver in raipur marine drive
collector's driver Murder News : राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में सरगुजा कलेक्टर के ड्राइवर को बदमाशों ने चाकू से वारकर जान से मार डाला।

collector's driver Murder News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रायपुर के मरीन ड्राइव में एक और क़त्ल हो गया। मरीन ड्राइव में सरगुजा कलेक्टर के ड्राइवर को बदमाशों ने जान से मार डाला। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सरगुजा कलेक्ट्रेट में ड्राइवर था। किसी काम से रविवार को एक सरकारी अधिकारी को वह सरगुजा से रायपुर लाया था।




मोबाइल लूटने आए थे बदमाश

मिली जानकारी के मुताबिक, मोबाइल लूटने आए तीन बदमाशों ने देर रात ईश्वर राजवाड़े को जान से मार डाला। अंबिकापुर का निवासी ईश्वर राजवाड़े देर रात मरीन ड्राइव के पास सरकार वाहन को पार्क करके मोबाइल फोन में कॉल पर बात कर रहा था। इस दौरान तीन बदमाशों की नजर ईश्वर राजवाड़े पर पड़ी। तीनों बदमाश युवक का मोबाइल छीनने गए और चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बदमाशों ने युवक के गले, पेट और सीने पर बुरी तरह हमला कर दिया।



बुरी तरह घायल होने के बाद बदमाश युवक का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वहीं लहूलुहान हाल में युवक बेहोश हो गया। इस दौरान मरीन ड्राइव भी सुनसान था। आसपास कोई भी मौजूद नहीं थे। जिस वजह से युवक का तत्काल इलाज नहीं हो पाया। ज्यादा खून बहने और बुरी तरह घायल होने की वजह से युवक की मौत हो गई।




सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची। इस दौरान पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। बता दें कि मरीन ड्राइव में सात दिनों के अंदर-अंदर यह दूसरा कत्ल हुआ है।




मर्डर स्पॉट बना मरीन ड्राइव

रायपुर का मरीन ड्राइव अब कपल नहीं बल्कि मर्डर स्पॉट बन गया है। ईश्वर रजवाड़े के क़त्ल से पहले यहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को जान से मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बायत को लेकर वाद-विवाद चल रहा था। युवक-युवती दोनों रिलेशनशिप में थे, इस रिलेशनशिप को युवक खत्म करना चाहता था। इस दौरान युवक ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Murder Case
  • cg murder case
  • chhattisgarh murder case
  • collector's driver Murder News
  • collector's driver Murder in raipur marine drive
  • collector's driver Murder case
  • कलेक्टर के ड्राइवर का मर्डर
  • कलेक्टर के ड्राइवर का रायपुर के मरीन ड्राइव में मर्डर