CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Nov 30, 2025, 21:00 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, पनवेल से आई मिट्टी से बनी रायपुर स्टेडियम की पिच,65 लाख के इनामी 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर,DGP-IG कॉन्फ्रेंस का अंतिम दिन: आंतरिक सुरक्षा पर रणनीति तैयार ..इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

top news of chhattisgarh.



छत्तीसगढ़ में माओवाद को एक और झटका: 65 लाख के इनामी 37 नक्सलियों का सरेंडर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से आज माओवाद को एक और बड़ा झटका लगने की खबर सामने आई है। कुल 37 माओवादियों ने आज हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है। इसमें खास बात यह है कि इन 37 में से 27 नक्सली ऐसे थे जिन पर 65 लाख का इनाम घोषित था।



ये सभी माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी, इन्द्रावती एरिया कमेटी और माड़ इलाके जैसे संवेदनशील क्षेत्रों से जुड़े हुए थे। इन सभी ने सुरक्षा बलों के दबाव और सरकार..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





बस्तर में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, सुनवाई कल

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में चल रही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया विवाद का कारण बन गई है। बस्तरिया राज मोर्चा के संयोजक पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने इस प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया से बस्तर के आदिवासी समुदाय के वोटर्स को नुकसान हो सकता है।



पूर्व विधायक ने 25 नवंबर 2025 को याचिका दायर की। याचिका में कहा कि एसआईआर का वर्तमान रूप बस्तर के आदिवासी मतदाताओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। खासकर..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस का अंतिम दिन: आंतरिक सुरक्षा पर रणनीति तैयार, चुना जाएगा मॉडल स्टेट,

राजधानी रायपुर में आयोजित 60वें DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज तीसरा और अंतिम दिन है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सम्मेलन माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आला पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रेकफास्ट पर जरूरी चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्य बैठकों का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा।



पहले सत्र में कुछ राज्यों को अपनी पुलिसिंग की प्रैक्टिस प्रेजेंटेशन देने का अवसर मिलेगा। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को पुलिसिंग में कैसे बढ़ाया जाए..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..



बंगाल के साइक्लोन का छत्तीसगढ़ के मौसम पर असर : हल्की बारिश के आसार, बढ़ेगा तापमान

हाल ही में पारा गिरने के कारण प्रदेशभर में ठंड का मौसम बढ़ गया है। खासतौर पर रायपुर में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। माना में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह ठंड प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में महसूस हो रही है।



अम्बिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर से अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..



पनवेल से आई मिट्टी से बनी रायपुर स्टेडियम की पिच, रोमांचक होगा IND vs SA ODI मुकाबला, बिक गए सारे टिकट

रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। यह मैच रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। स्टेडियम में पिच से लेकर ग्राउंड की सफाई और सुरक्षा, सभी काम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किए जा रहे हैं। इस मैच के लिए विशेष पिच बनाई जा रही है। यह पिच महाराष्ट्र के पनवेल से लाई गई मिटटी..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • top news of chhattisgarh
  • स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
  • राजधानी रायपुर
  • 37 नक्सलियों का सरेंडर
  • रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस