जवानों को मिली बड़ी सफलता... 2.27 करोड़ के 62 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

Kanak Durga Jha | Jul 24, 2025, 20:40 IST
62 Naxals with bounty 2 27 crore rupees surrendered
62 Naxals Surrendered : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक ऐतिहासिक घटना सामने आई है, जहां एक ही दिन में 4 जिलों में कुल 62 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक ही दिन में 4 जिले में 62 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से 55 नक्सलियों पर कुल 2 करोड़ 27 लाख रुपए का इनाम घोषित है। बीजापुर जिले में सरेंडर किए 25 नक्सलियों में से 23 पर 1 करोड़ 15 लाख का इनाम है। इसमें एक SZCM कैडर का भी नक्सली शामिल है। बस्तर में पहली बार SZCM कैडर के नक्सली ने हथियार डाले हैं।



कांकेर में सरेंडर किए 13 नक्सलियों पर 62 लाख और नारायणपुर में सरेंडर किए 8 नक्सलियों पर 33 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं दंतेवाड़ा में 16 नक्सलियों में से 5 पर 17 लाख रुपए का इनाम है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से मिलिट्री कंपनी नंबर 1 का कमांडर से लेकर DVCM, PPCM, ACM रैंक के नक्सली हैं।



ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा लाल आतंक,माओवादी डॉक्टर सुखलाल समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर



कांकेर में 13 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा

कांकेर जिले में 13 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है। इनमें उत्तर बस्तर डिवीजन के रावघाट, परतापुर और माड़ डिवीजन में सक्रिय नक्सली शामिल हैं। इनमें 1 नक्सली पर 10 लाख रुपए, 4 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए, 3 पर 5-5 लाख रुपए और 5 पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित है।



10 लाख रुपए का इनामी हार्डकोर नक्सली मिलिट्री कंपनी नंबर 1 का कमांडर मंगलू उर्फ रूपेश शामिल है।



बीजापुर में बड़े कैडर्स का सरेंडर

बीजापुर जिले में 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली रमन्ना इरपा ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है। पहली बार स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) कैडर के नक्सली ने सरेंडर किया है। इसके अलावा 8-8 लाख रुपए के 5 नक्सली, 5-5 लाख रुपए के 8 नक्सली, 2 लाख रुपए के 1 और 1-1 लाख रुपए के 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें DVCM, PPCM, ACM कैडर के नक्सली शामिल हैं।



ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के ठिकाने से मिली सरकारी रायफल, MP एटीएस ने देश के नौ राज्यों को भेजा अलर्ट



बीजापुर में बड़ा ब्रेकथ्रू- बीजापुर में 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिनमें से 23 पर 1.15 करोड़ का इनाम था। SZCM कैडर का भी सरेंडर पहली बार।

कांकेर में 13 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता- इनमें से 10 लाख तक के इनामी नक्सली शामिल, एक मिलिट्री कंपनी का कमांडर भी सरेंडर हुआ।

नारायणपुर में भी बदलाव की लहर- कुल 8 नक्सलियों ने हथियार डाले, जिसमें 4 महिला नक्सली और DVCM कैडर का नक्सली भी शामिल।

दंतेवाड़ा में 16 नक्सलियों का आत्मसमर्पण- बुधराम जैसे कुख्यात नक्सली ने भी सरेंडर किया, जिन पर लाखों का इनाम था।

पुलिस की नई पहल 'पूनम मारगेम' रंग लाई- नक्सलियों को पुनर्वास योजनाओं का लाभ देकर मुख्यधारा में जोड़ने की कोशिश सफल रही।



दंतेवाड़ा में 16 नक्सलियों का सरेंडर

दंतेवाड़ा जिले में भी एक साथ कुल 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें बुधराम पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। 5 लाख और 2 लाख रुपए के 1-1 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। 1 लाख रुपए के 2 नक्सलियों ने भी सरेंडर किया है। सभी नक्सली सालों से माओवाद संगठन में थे।



पुलिस का नया अभियान पुनर्वास से पुनर्जीवन

बता दें कि, बस्तर संभाग में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ पूना मारगेम यानी पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान चला रही है। पिछले 2-3 दिन पहले ही इस नए अभियान की शुरुआत हुई है। जिसका फायदा मिला और बस्तर संभाग में एक साथ एक ही दिन में 2 करोड़ 27 लाख रुपए के इनामी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया।



बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि, ये नक्सल संगठन पर बड़ी चोट है। बड़े कैडर्स के नक्सलियों का सरेंडर हुआ है। IG ने कहा कि नक्सलियों से अपील है कि हिंसा का रास्ता छोड़ दें, मुख्य धारा में लौट आएं। योजनाओं का फायदा भी मिलेगा।



Sukma Naxal surrender | दंतेवाड़ा नक्सल सरेंडर | 62 नक्सलियों ने किया सरेंडर | CG News | cg news today | cg news update



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • cg news update
  • cg news today
  • दंतेवाड़ा नक्सल सरेंडर
  • Sukma Naxal surrender
  • 62 नक्सलियों ने किया सरेंडर