8वीं क्लास की बच्ची ने बेटी को दिया जन्म... दरिंदे ने महिनों तक किया रेप

Kanak Durga Jha | Sept 28, 2024, 16:07 IST
8th Class Student Gave Birth To Baby Girl bemetara
8th Class Student Gave Birth To Baby Girl : छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिनों तक रेप के बाद 8वीं क्लास की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है।

8th Class Student Gave Birth To Baby Girl : छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिनों तक रेप के बाद 8वीं क्लास की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिल में 8वीं क्लास की छात्रा के साथ महिनों तक शारीरिक शोषण किया। आरोपी गांव का कोटवार है, जिसने 14 साल की लड़की के साथ 8 महीने तक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।



जब पेट में हुआ दर्द तो मिली जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता सातवीं क्लास की छात्रा उम्र 14 साल है। जब नाबालिग के पेट में अचानक दर्द होने लगा तो, उसने परिजनों से इसकी शिकायत की। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए। इस दौरान डाॅक्टर ने परिजनों को जानकारी दी कि, उनकी बच्ची 5-6 महिने की प्रैग्नेंट है। यह जानने के बाद पीड़िता के माता-पिता के होश उड़ गए।



ये खबर भी पढ़िए...NIA ने पत्रकार के ठिकाने समेत 4 जगहों पर मारा छापा, इस BJP नेता की हत्या का मामला



माता-पिता को बताई आपबीती

जब परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होने अपनी बेटी से पुछताछ की। इस दौरान बेटी ने माता-पिता को पूरी बात बताई। बेटी ने बताया कि, गांव का कोटवार पिछले आठ महिने से पीड़िता का रेप कर रहा था। इस वजह से वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की बातें सुनकर परिजनों ने आरोपी कोटवार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।





पीड़िता का अबॉर्शन कराना चाहते थे परिजन

बताया जा रहा है कि जब मामले का खुलासा हुआ तो परिजन पीड़िता का अबॉर्शन कराना चाहते थे। इसके लिए वह बच्ची को गांव के स्वास्थ्य केंद्र भी ले गए। चुंकी बच्ची सात महीने की गर्भवती थी, इसलिए डाॅक्टर ने अबॉर्शन करने से साफ मना कर दिया।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें









Tags:
  • rape case
  • chhattisgarh rape case
  • cg rape case
  • chhattisagrh rape case
  • 8वीं क्लास की बच्ची ने बेटी को दिया जन्म
  • 8th Class Student Gave Birth To Baby Girl bemetara
  • 8th Class Student Gave Birth Baby
  • minor girl rape case
  • bemetara rape case