BJP नेता की हत्या मामले में NIA ने पत्रकार समेत 4 जगहों पर मारा छापा
Kanak Durga Jha | Sept 28, 2024, 13:11 IST
NIA raided 4 places including the journalist's residence
बीजेपी नेता मर्डर केस में एनआईए ने एक बार फिर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या कर दी गई थी।
NIA Raid In Bastar : बीजेपी नेता रतन दुबे मर्डर केस में एनआईए ने एक बार फिर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या कर दी गई थी। बता दें कि इस केस में एनआईए कार्रवाई कर रही है। एनआईए की टीम ने एक बार फिर बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में छापा मारा है। नारायणपुर में जांच पड़ताल करने के बाद एनआईए की टीम पहुंची। इस दौरान एनआई ने पत्रकार के निवास समेत चार जगहों पर छापा मारा।
एनआईए की टीम ने स्थानीय पत्रकार के निवास समेत चार जगहों पर छापा मारा है। इस केस में टीम ने नक्सली मूवमेंट वाले इलाकों पर भी छापा मारा था। पुलिस की टीम नक्सल मामलों में लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। संभावना है कि बीजेपी नेता रतन दुबे मर्डर केस मामले में एनआईए की टीम जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।
ये खबर भी पढ़िए... अरपा नदी में बह गया BJP कार्यकर्ता, रातभर ढूंढती रही SDRF
एनआईए की टीम बीजेपी नेता रतन दुबे मर्डर केस में लगातार कार्रवाई कर रही है। बता दें कि कांकेर में छापा मारने से पहले एनआईए की टीम ने पिछले महीने ही दर्जनों गांवों में दबिश दी और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये कैश जब्त किया गया था। इस दौरान एनआईए ने कई ठिकानों पर छापा मारा था।
कांकेर जिले के सुदूर गांवों मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी में एनआईए ने छापा मारा है। इस छापेमार कार्रवाई में एजेंसी ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि एनआईए बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या के मामले की जांच कर रही थी। इसी मामले में दो दिन पहले भी बस्तर संभाग के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में पहले चरण से पहले नक्सलियों ने बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने हत्या करने से पहले रतन दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 4 नवंबर को नक्सलियों ने चुनाव प्रचार के दौरान रतन दुबे की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। जिसे विधानसभा चुनाव खत्म हो जाने के बाद फरवरी के महीने में रतन दुबे मर्डर केस को एनआईए को सौंप दिया गया।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
एनआईए की छापेमार कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए... अरपा नदी में बह गया BJP कार्यकर्ता, रातभर ढूंढती रही SDRF
रतन दुबे मर्डर केस में लगातार कर रहे कार्रवाई
बस्तर संभाग के कई ठिकानों पर पड़ा छापा
चुनाव प्रचार के समय की थी बीजेपी नेता की हत्या
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari