अरपा नदी में बह गया BJP कार्यकर्ता, रातभर ढूंढती रही SDRF

Kanak Durga Jha | Sept 28, 2024, 08:20 IST
Share
BJP worker swept away Arpa river
BJP worker swept away Arpa river

Bilaspur News : भयंकर बारिश से नदी-नालों में लबालब पानी भर गया है। वहीं अरपा नदी भी उफान पर है। इस वजह से अरपा नदी में एक बड़ा हादसा हुआ है।

बिलासपुर जिले में मानसून ने कहर मचा दिया है। भयंकर बारिश से नदी-नालों में लबालब पानी भर गया है। वहीं अरपा नदी भी उफान पर है। इस वजह से अरपा नदी में एक बड़ा हादसा हुआ है। अरपा नदी के तेजक बहाव में बीजेपी कार्यकर्ता बहकर लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी एनिकट के पास उसका पैर फिसला और तेज बहाव में बह गया।

ये खबर भी पढ़िए... CGPSC अभ्यर्थियों की बल्ले-बल्ले... अब इंटरव्यू 150 नहीं 100 अंक का होगा


दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था युवक

यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। दोमुहानी गांव के निवासी युवक राकेश धीरज ( उम्र - 26) के किसी परिचित का निधन हो गया था। जिसके दशगात्र कार्यक्रम में युवक शामिल होने जा रहा था। कार्यक्रम के बाद मौजूद लोग नहाने के लिए अरपा नदी में दोमुहानी के पास एनिकट गए थे। इस दौरान धीरज भी नदी में नहाने के लिए गया था।

इस दौरान युवक का पैर अचानक पानी में फिसल गया और वह डूब गया। डूबने के वक्त युवक पानी की गहराई में चला गया। मौजूद लोगों को कुछ समझ आता वह तेज बहाव में आकर डूब गया। पहले उन्होंने युवक की तलाश की। काफी प्रयास के बाद जब वो नहीं मिला तब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

बीजेपी कार्यकर्ता है युवक

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच कर एनिकट के आसपास लोग युवक को तलाशते रहे। इसके बाद रात होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम वापस लौट गई, जिसके बाद दूसरे दिन सुबह फिर से टीम युवक की खोजबीन में जुट गई। हालांकि अब तक युवक नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि युवक बीजेपी कार्यकर्ता है।



The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • Bilaspur News
  • bilaspur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
  • BJP worker swept away Arpa river
  • अरपा नदी में बह गया BJP कार्यकर्ता
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे

By Umeshwari Baghel

डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश

By Aman Vaishnav

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

By Aman Vaishnav

अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट

By Jageshwar Prasad

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट
MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत

By Kaushiki

MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत