छत्तीसगढ़ में चलेगा आदि कर्मयोगी अभियान,आदिवासियों की चिंता करने काम पर लगी सरकार

Arun Tiwari | Aug 18, 2025, 15:00 IST
Adi Karmayogi campaign will be run in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ सरकार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक 'आदि कर्मयोगी अभियान' शुरू करने जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ सहित देशभर के अन्य आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकार एक नया अभियान शुरु करने जा रही है। छत्तीसगढ़ में आदि कर्मयोगी अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ सहित देशभर के अन्य राज्यों में संचालित हो रहे इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ ही सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करवाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इन कार्यों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी।



ये खबर भी पढ़ें... कोरबा आदिवासी विकास विभाग में 3.83 करोड़ का घोटाला उजागर, फाइलें गायब, FIR दर्ज



इस तरह चलेगा अभियान

इस अभियान के अंतर्गत राज्य के 28 जिलों, 128 विकासखंडों और 6,650 आदिवासी बहुल ग्रामों को शामिल किया गया है। अभियान के संचालन के लिए ग्राम स्तर पर 1,33,000 से अधिक कैडर (एनजीओ, स्वयंसेवी, पंचायत प्रतिनिधि, युवा एवं सेवाभावी संगठन) तैयार किए जाएंगे।



ये कैडर आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्राम विकास की योजना निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे।



ये खबर भी पढ़ें... बघेल का BJP-RSS पर वार, बोले - भाजपा ने नहीं मनाया आदिवासी दिवस



ये खबर भी पढ़ें... विश्व आदिवासी दिवस : मेरी आंखों से गुजरी 40 वर्षों की जीती जागती तस्वीर



“ट्राइबल विलेज विजन 2030” का निर्माण

आदिम जाति विकास तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा निर्धारित विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार जिलों में एनजीओ, सीएसओ तथा स्थानीय वालंटियर्स का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही ग्रामों के “ट्राइबल विलेज विजन 2030” का निर्माण भी किया जाएगा। इस दौरान शिकायत निवारण शिविर, जनजागरूकता अभियान तथा “आदिवासी सेवा दिवस” का आयोजन किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें... आदिवासी अंचल में बनेंगी 715 नई सड़कें, 375 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी



thesootr links



द सूत्र कीt खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



आदि कर्मयोगी अभियान छत्तीसगढ़ | tribal area | विष्णु देव साय अभियान | सरकारी योजना क्रियान्वयन | छत्तीसगढ़ जनजातीय विकास



Tags:
  • tribal area
  • आदि कर्मयोगी अभियान छत्तीसगढ़
  • विष्णु देव साय अभियान
  • सरकारी योजना क्रियान्वयन
  • छत्तीसगढ़ जनजातीय विकास