सरकारी दुकानों से बिक रही मिलावटी शराब... प्लेसमेंट एजेंसी-अफसर मिलकर कर रहे गड़बड़ी

Kanak Durga Jha | Jun 24, 2025, 09:31 IST
Adulterated liquor sold government shops Placement agency officers together fraud
राजधानी रायपुर में सरकारी शराब दुकानों से मिलावटी शराब बेचे जाने का बड़ा मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह शराब केवल शहर में ही नहीं, बल्कि आउटर और ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों तक सप्लाई की जा रही थी।

राजधानी रायपुर में सरकारी शराब दुकानों से मिलावटी शराब बेचे जाने का बड़ा मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह शराब केवल शहर में ही नहीं, बल्कि आउटर और ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों तक सप्लाई की जा रही थी। इस खुलासे के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में इस गोरखधंधे में प्लेसमेंट एजेंसी और विभाग के कुछ पुराने अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।



Weather Update : मानसून के एक्टिव होने पहले होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी



दस्तावेजों की होगी डिजिटल छानबीन

लालपुर स्थित सरकारी शराब दुकान में मिलावटी और बिना होलोग्राम वाली शराब की बिक्री पकड़े जाने के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग ने सभी सरकारी शराब दुकानों की गहन जांच के लिए एक विशेष समिति गठित करने का निर्णय लिया है। साथ ही, दुकानों में कार्यरत प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों के दस्तावेजों की डिजीलॉकर ऐप के माध्यम से डिजिटल जांच की जाएगी।



4 करोड़ रुपए खर्च कर भिलाई के रिसाली में नालंदा परिसर बनाएगी सरकार



संदेह के घेरे में अफसर और एजेंसी

लालपुर की दुकान की जांच में तीन सेल्समैन की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी सुपरवाइजर चेनदास बंजारे अभी फरार है। उसने फर्जी नाम (शेखर) और नकली दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि उसके दस्तावेज उसके भाई के हैं, जो पहले से ही शराब दुकान में गड़बड़ी के चलते ब्लैकलिस्टेड है।



गौरतलब है कि जिन अधिकारियों के पास इन दुकानों की निगरानी और ऑडिट की जिम्मेदारी थी, वे महीनों तक इस गड़बड़ी को पकड़ नहीं पाए। इससे उनकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।



सोनम-मुस्कान से ज्यादा खतरनाक है सुनीता, चौथी बार में चिकन-भात खिलाकर मारा





सरकारी शराब दुकान में मिलावटी शराब | छत्तीसगढ़ सरकारी शराब दुकान | CG News | cg news update | cg news today



भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए चलेगी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल



Tags:
  • CG News
  • cg news update
  • cg news today
  • बिना होलोग्राम वाली शराब की बिक्री
  • सरकारी शराब दुकान में मिलावटी शराब
  • छत्तीसगढ़ सरकारी शराब दुकान