20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस पर होंगी शामिल

Harrison Masih | Nov 05, 2025, 19:45 IST
ambikapur-tribal-gaurav-divas-president-droupadi-murmu-visit-2025 the sootr
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को अंबिकापुर पहुंचेंगी। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और अस्मिता को दिखाने की तैयारी जोरों पर है।

Raipur. छत्तीसगढ़ में इस बार भगवान बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन बेहद भव्य होने जा रहा है। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद शामिल होंगी। वे 20 नवंबर 2025 को अंबिकापुर पहुंचेंगी और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।



दो दिवसीय भव्य आयोजन

अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में 19 और 20 नवंबर को दो दिन का जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपरा, संस्कृति और गौरव का प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू 20 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी और प्रदेश के जनजातीय समुदायों से सीधे संवाद भी करेंगी।



ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंदौर-बड़वानी दौरा निरस्त, मौसम के चलते फ्लाइट उड़ना मुश्किल थी



ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़... विधायकों को करेंगी संबोधित



तैयारियों की समीक्षा बैठक

राज्य के आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 3 नवंबर को नवा रायपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, संयुक्त सचिव बी.एस. राजपूत और नोडल अधिकारी गायत्री नेताम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सरगुजा संभाग के जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।



मंत्री नेताम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में जनजातीय नृत्य, लोककला, संगीत और पारंपरिक परिधानों की समृद्ध झलक पेश की जाए ताकि आयोजन ऐतिहासिक बने।



प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से ‘जनजातीय गौरव दिवस’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके जन्मदिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। उन्होंने इस अवसर पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया था। अब उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ सरकार इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर खास बनाने में जुटी हुई है।



ये खबर भी पढ़ें... बागेश्वर धाम जाएंगे PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द



ये खबर भी पढ़ें... बागेश्वर धाम में होगा 251 बेटियों का विवाह, नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगी राष्ट्रपति मुर्मू



जनजातीय परंपरा की झलक

इस आयोजन में राज्य के विभिन्न जनजातीय समुदायों के कलाकार अपने पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में झारखंड, ओडिशा और मध्यप्रदेश के भी कलाकार आमंत्रित किए जाएंगे ताकि बिरसा मुंडा की विरासत को सामूहिक रूप से सम्मानित किया जा सके।



कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर अंबिकापुर प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य है “छत्तीसगढ़ की जनजातीय अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देना।”





Tags:
  • जनजातीय गौरव दिवस
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • बिरसा मुंडा की जयंती
  • अंबिकापुर
  • भगवान बिरसा मुंडा