बलौदाबाजार हिंसा : भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष-महासचिव सहित 3 गिरफ्तार

Arun Tiwari | Jun 29, 2024, 20:57 IST
Balodabazar violence
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में शनिवार, 29 जून को पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया है। इसमें भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव महिलांगे को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 151 लोगों को पकड़ा गया है...

बलौदाबाजार हिंसा : मामले में अभी तक 151 आरोपियों को गिरफ्तारी किया जा चुका है। शनिवार को भी 3 लोगों को गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश आजाद, प्रदेश महासचिव राम स्वरूप महिलांगे और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा शुक्रवार देर शाम जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे थे। उन्होंने आगजनी की घटना जायजा लिया। कलेक्टर ने मुख्य सचिव को बताया कि आगजनी से करीब 12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।



नुकसान की भरपाई के लिए शासन सहयोग करेगा

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव जैन ने कहा कि घटना बहुत दुर्भाग्यजनक है। इससे भौतिक और मानसिक प्रभाव पड़ा है। भौतिक प्रभाव से जल्द पार पाया जा सकता है, लेकिन मानसिक स्थिति सामान्य होने में समय लगता है। मुख्य सचिव ने कहा कि जो भी क्षति हुई है उसकी भरपाई के लिए शासन पूरा सहयोग करेगी। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कहा कि, ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जो भी निर्देश दे रहे हैं, उसका पालन सुनिश्चित करें। इस घटना से अधिकारी कर्मचारियों का मनोबल कम हुआ है, लेकिन उससे जल्दी उबरना होगा।



ये खबर भी पढ़ें...



छत्तीसगड़ में कैबिनेट विस्तार पर क्यों बोले सीएम, थोड़ा रुकिए जरा



153 की गिरफ्तारी के बाद संदेहियों की जांच कर रहे हैं

कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया गया है, इसमें करीब 12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त वाहनों के बीमा राशि का भुगतान शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। नकरात्मक पोस्ट डालने वाले अकाउंट को लगातार ब्लॉक कर रहे हैं। SP विजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्य आयोजक और उसके सहयोगियों सहित अब तक 153 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संदेहियों की जांच की जा रही है।



बीमा राशि के लिए करीब 23 केस प्रोसेस में है

बलौदाबाजार कलेक्टर ने बताया था कि घटना में लगभग 240 निजी और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिनमें पूरी तरह जले 31 निजी और 4 सरकारी चार पहिया वाहन शामिल हैं। आकलन में करीब 12 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। गाड़ियों को हुई क्षति के लिए बीमा कंपनियों से राशि दिलवाई जा रही है। अब तक 7 से 8 लोगों को बीमा की राशि मिल चुकी है और करीब 23 केस प्रोसेस में है।



Tags:
  • बलौदाबाजार हिंसा