छत्त्तीसगढ़ में भालुओं का आतंक, 24 घंटे में 5 लोगों पर किया हमला, एक बच्ची की मौत

Kanak Durga Jha | Sept 28, 2024, 13:56 IST
bears killed two child pendra marwahi
Bear Attack In Chhattisgarh : छत्त्तीसगढ़ में भालुओं ने दहशत फैला दिया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही इलाके में भालु अब रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं।

Bear Attack In Chhattisgarh : छत्त्तीसगढ़ में भालुओं ने दहशत फैला दिया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही इलाके में भालु अब रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं। भालुओं की झुंड ने दो बच्चों को मार डाला। भालुओं ने 13 साल की बच्ची और एक युवक को नोंचकर मार डाला। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में भालू के हमले में 5 लोग घायल भी हुए हैं।



बच्ची को नोंचकर मार डाला

भालुओं ने एक का चेहरा नोचा, आंखें निकाली तो दूसरे का सिर और पीठ को नोंच डाला। घटना मरवाही के बेलझिरिया गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहान लाल केवट की बेटी विद्या केवट अपने घर से खेत की ओर बकरी चराने गई थी। इस दौरान शुक्रवार शाम को बच्ची का सामना भालू से हो गया।



ये खबर भी पढ़िए... स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चे ने बोला 'जय श्री राम' तो टीचर ने दी सजा... ABVP ने गेट में जड़ दिया ताला



कई लोगों पर किया हमला

भालू ने हमला कर चेहरे और पीठ को बुरी तरह से नोच दिया। दूसरी घटना में शनिवार सुबह बेलझिरिया निवासी चरणसिंह खेरवार ( उम्र - 50 साल), रामकुमार (उम्र - 30 साल) और सुक्कुल प्रसाद (उम्र - 32 साल) मशरूम बीनने के लिए रतनजोत प्लॉट में गए थे, तभी भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान भालू ने तीनों को बुरी तरह से नोच डाला। बताया जा रहा है कि शरीर पर गहरी चोट है। हमले में सुक्कूल प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को 108 की मदद से मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • bear terror in pendra
  • bear terror in cg
  • bear terror in chhattisgarh
  • bear killed two child
  • bear killed two child in cg
  • bear killed two child in chhattisgarh