EOW की बड़ी कार्रवाई... रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड

Kanak Durga Jha | Jun 17, 2025, 12:56 IST
Big action EOW Deputy Collector Raigarh suspended the sootr
EOW Action In CG : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घोटाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई में जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर को सस्पेंड किया गया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घोटाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई में जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर को सस्पेंड किया गया है। दरअसल, बजरमुंडा मुआवजा घोटाले में 100 करोड़ की जगह 415 करोड़ रुपए मुआवजा बांटा गया था। मामले में कार्रवाई के लिए राज्य सरकार ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) को जांच का आदेश दिया था।



ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोविड से एक मरीज की मौत, हाई अलर्ट जारी



घोटाले में कई आरोपी पकड़े गए

कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन एसडीएम अशोक कुमार मार्बल समेत कई लोगों को आरोपी पाया। मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीएम अशोक कुमार मार्बल को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि, इसके पहले तत्कालीन रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इस मामले में 7 लोगों को आरोपी पाया था, और सभी पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश किया था। लेकिन घरघोड़ा में एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया अभी चल ही रही है। इससे पहले शासन ने ईओडब्ल्यू में मामला दर्ज करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।



ये भी पढ़िए...Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार... भारी बारिश की चेतावनी जारी



लापरवाही का नतीजा निलंबन

सामान्य प्रशासन के अवर सचिव ने सस्पेंशन आर्डर में साफ लिखा है कि घरघोड़ा एसडीएम रहते हुए अशोक कुमार मारबल ने गंभीर लापरवाही की है। इसलिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ के डिप्टी कलेक्टर के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें रायपुर आयुक्त कार्यालय अटैच किया गया है।



ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 10000 बांग्लादेशी... इनमें पाकिस्तान व म्यांमार के भी



FAQ

  1. बजरमुंडा मुआवजा घोटाले में कितने करोड़ रुपए का गड़बड़ी का मामला सामने आया?
    इस घोटाले में 100 करोड़ की जगह 415 करोड़ रुपए मुआवजा बांटा गया था।
  2. इस घोटाले के मुख्य आरोपी के रूप में किस अधिकारी को सस्पेंड किया गया?
    तत्कालीन एसडीएम अशोक कुमार मार्बल को इस मामले में आरोपी पाते हुए सस्पेंड किया गया है।
  3. अशोक कुमार मार्बल को निलंबन के बाद कहां अटैच किया गया है?
    निलंबन के बाद अशोक कुमार मार्बल को रायपुर आयुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है।


ये भी पढ़िए...इंजेक्शन लगाते ही नवजात ने तोड़ा दम... शादी के 7 साल बाद हुआ था बच्चा



बजरमुंडा मुआवजा घोटाला | ईओडब्ल्यू की कार्रवाई | ईओडब्ल्यू जांच | ईओडब्ल्यू टीम की कार्रवाई | EOW | action EOW | Action of EOW team



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • EOW
  • ईओडब्ल्यू
  • action EOW
  • ईओडब्ल्यू की कार्रवाई
  • Action of EOW team
  • ईओडब्ल्यू टीम की कार्रवाई
  • ईओडब्ल्यू जांच
  • बजरमुंडा मुआवजा घोटाला