बीजापुर में बदलाव की बयार; अपनों के बीच लौटे नक्सलियों को सरकारी कवच, मुफ्त इलाज और पहचान पत्र से जीता दिल!
NEWS IN SHORT
- बीजापुर में पुनर्वासित युवाओं के लिए नई पहल शुरू हुई
- सरेंडर नक्सलियों को दस्तावेजों और स्वास्थ्य सेवाओं का मिल रहा लाभ
- आयुष्मान कार्ड से युवाओं को मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ
- प्रशासन की कोशिश समाज में सम्मानजनक जीवन देने का प्रयास
- पुनर्वासित युवाओं में दिखा आत्मविश्वास नई शुरुआत की उम्मीद
NEWS IN DETAIL
Bijapur News। बीजापुर जिले में माओवादी गतिविधियों से दूर होकर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं के लिए प्रशासन और सरकार ने एक नई पहल शुरू की है।
इन युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें आवश्यक दस्तावेज और सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर और स्वस्थ जीवन जी सकें।
सरेंडर नक्सलियों के लिए दस्तावेजों की शुरुआत
(सरेंडर नक्सली)सरेंडर कर चुके पूर्व नक्सलियों की पहचान के लिए उनके जरूरी दस्तावेजों की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने इन युवाओं को राशन कार्ड
आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं से लैस करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। ये दस्तावेज़ उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे और समाज में उनका स्थान मजबूत करेंगे।
स्वास्थ्य सुरक्षा में आयुष्मान कार्ड की अहमियत
बीजापुर जिले के अस्पताल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुनर्वासित युवाओं को आयुष्मान कार्ड दिए गए। इस कार्ड के जरिए उन्हें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलेगा। इससे बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलेगा
जबकि एपीएल परिवारों को 50 हजार रुपये तक की स्वास्थ्य सहायता प्राप्त होगी। दुर्लभ बीमारियों के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।
युवाओं में दिखा उत्साह और आत्मविश्वास
आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद (नक्सल पुनर्वास नीति छत्तीसगढ़)पुनर्वासित युवाओं में एक नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। उन्होंने शासन और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में एक बेहतर जीवन जीने की इच्छा व्यक्त की।
अधिकारियों का कहना है कि यह पहल इन युवाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रही है।
नए भविष्य की ओर बढ़ते कदम
प्रशासन का उद्देश्य है कि इन सभी युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें एक सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने के अवसर दिए जाएं। इस पहल से न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि समाज में उनकी भूमिका भी मजबूत होगी।(नक्सली बीजापुर न्यूज)
यह खबरें भी पढ़े...
31 मार्च के बाद MP के 60% बड़े निजी अस्पतालों में नहीं चलेगा आयुष्मान कार्ड
शिकायतों का अंबार, पर समाधान शून्य; बीजापुर के ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर
बीजापुर हत्याकांड: हाईकोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट को माना पुख्ता सबूत, दोषी की अपील खारिज
बीजापुर CRPF कैंप हमला: NIA की चार्जशीट में शामिल 6 और आरोपी शामिल, पूरी साजिश उजागर