बीजापुर हत्याकांड: हाईकोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट को माना पुख्ता सबूत, दोषी की अपील खारिज

Umeshwari Baghel | Apr 11, 2026, 17:51 IST
Share
Uma Verma (1)
Uma Verma (1)

बीजापुर जिले में नाबालिग के साथ रेप और हत्या के आरोपी की अपील को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने डीएनए प्रोफाइलिंग को मुख्य सबूत मानते हुए आरोपी की मौत की सजा बरकरार रखी।

NEWS IN SHORT

बीजापुर रेप और हत्या मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया हैं
डीएनए प्रोफाइलिंग को प्रमुख सबूत मानते हुए अपील खारिज कर दी हैं
आरोपी की सजा हाईकोर्ट ने बरकरार रखा हैं
नाबालिग की हत्या में आरोपी का डीएनए मैच हुआ, कोर्ट ने किया स्वीकार किया
हाईकोर्ट ने आरोपी की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील का अधिकार दिया हैं

NEWS IN DETAIL

Bijapur। बीजापुर जिले में नाबालिग के साथ रेप कर उसकी हत्या करने के आरोपी की अपील को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी को मौत तक सजा के फैसले को बरकरार रखा हैं।

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस मामले में डीएनए प्रोफाइलिंग को सबसे अहम सबूत माना, जो साबित करता है कि आरोपी का डीएनए मृतक के शरीर से मेल खाता था।

क्या हैं पूरा मामला

13 जनवरी 2020 को बीजापुर जिले के एक गांव में 13 वर्षीय लड़की अपनी दादी से कहकर मार्केट जा रही थी। उसकी दादी ने उसे अकेले जाने से रोका, लेकिन आरोपी ने दादी को भरोसा दिलाया कि वह लड़की को सुरक्षित घर वापस छोड़ देगा।

इस भरोसे के बाद लड़की आरोपी के साथ चली गई, लेकिन कुछ समय बाद वह लापता हो गई। बाद में, लड़की की लाश मिली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, और रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई।

आरोपी की सजा पर हाईकोर्ट का फैसला

बीजापुर हत्याकांड :हाईकोर्ट ने कहा कि डीएनए सबूत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर यह साबित हो गया कि आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। कोर्ट ने कहा कि मेडिकल और वैज्ञानिक सबूत इस मामले में आरोपी के खिलाफ पक्के थे। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत जुर्म दर्ज किया गया था।

आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार

आरोपी की अपील के बाद हाईकोर्ट ने उसकी सजा बरकरार रखते हुए उसे जेल में सजा काटने का निर्देश दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपी को इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने का अधिकार है।

सभी सबूतों का पूरी तरह से विश्लेषण

कोर्ट ने कहा कि जब सभी सबूतों का एक साथ विश्लेषण किया गया, तो यह साबित हो गया कि आरोपी ही इस अपराध का जिम्मेदार था। मृतक के शरीर पर पाए गए मानव स्पर्म के डीएनए टेस्ट में आरोपी का डीएनए मिला था, जिसे कोर्ट ने अहम सबूत माना।

यह खबरें भी पढ़े....

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट आदेश : एक्सीडेंट क्लेम के लिए समय सीमा खत्म, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया पीड़ितों के हक में बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला : प्रेम संबंध टूटना...सुसाइड के लिए उकसाना नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बीजापुर में स्कूल की 3 छात्राएं हुईं गर्भवती, विधानसभा में गरमाया मुद्दा, विपक्ष का वॉकआउट

Tags:
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला
  • बीजापुर हत्याकांड
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट आदेश
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा