आसमान छू रहे बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट के दाम; पहले दिन ही 80 फीसदी सीटें फुल

Umeshwari Baghel | May 04, 2026, 13:19 IST
bilaspur-airport-delhi-flight-service-booking-fare-hike-sunday-schedule
बिलासपुर से दिल्ली के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू हो चुकी है। यह सेवा सप्ताह में एक दिन, रविवार को शाम 6:45 बजे संचालित होगी। बुकिंग में भारी उछाल आई है और टिकट का किराया आसमान पर है।

NEWS IN SHORT

  • बिलासपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट सेवा का शुभारंभ
  • बुकिंग में भारी उछाल, किराया 10 हजार पार
  • सप्ताह में एक दिन सेवा: रविवार को उड़ान
  • यात्रियों की लंबे समय से मांग पूरी, राहत की उम्मीद
  • हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का बयान रायपुर लॉबी पर आरोप

NEWS IN DETAIL

Bilaspur। Bilaspur-Delhi flight :बिलासपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बिलासा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट सेवा कल से शुरू हो गई है। यह सेवा खासतौर पर उन यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है



जो इस मार्ग पर फ्लाइट सुविधा की उम्मीद कर रहे थे। नई उड़ान सेवा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है, क्योंकि अब उन्हें दिल्ली पहुंचने के लिए आसानी से एक और विकल्प मिलेगा।



किराया 10 हजार रुपये पार

फ्लाइट सेवा की बुकिंग में आश्चर्यजनक उछाल देखा गया है। केवल चार दिन में ही टिकट का (बिलासपुर दिल्ली हवाई किराया ) किराया 10 हजार रुपये के पार जा पहुंचा। यह दर रायपुर से दिल्ली की फ्लाइट की तुलना में अधिक है, जिससे यह साबित होता है



कि बिलासपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट सेवा की कितनी ज्यादा आवश्यकता थी। एयरलाइंस के सूत्रों के अनुसार, इस फ्लाइट की 80 प्रतिशत से अधिक सीटों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है।



सप्ताह में एक दिन सेवा

एलाइंस एयर ने यह घोषणा की है कि यह फ्लाइट सप्ताह में केवल एक दिन, रविवार को शाम 6:45 बजे चलेगी। कल इसकी पहली उड़ान बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई।



हालांकि, यात्रियों और स्थानीय संगठनों का कहना है कि यह सेवा सप्ताह में कम से कम दो दिन की जाए, जिसमें बुधवार को भी एक उड़ान हो।



यात्रियों की लंबे समय से मांग

(Bilaspur airport Chhattisgarh) बिलासपुर से दिल्ली के लिए शाम या तड़के सुबह फ्लाइट सेवा की मांग काफी समय से उठ रही थी। अब जब यह सेवा शुरू हो गई है, तो यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।



यदि फ्लाइट का समय सुविधाजनक और नियमित होता है, तो इस रूट पर यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।



हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का रायपुर लॉबी पर आरोप

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि रायपुर की एक लॉबी लंबे समय से बिलासपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों के विस्तार में रुकावट डालने की कोशिश कर रही थी।



समिति के अनुसार, यह गलत प्रचार किया गया था कि बिलासपुर एयरपोर्ट पर यात्री कम हैं, जबकि दिल्ली और प्रयागराज जैसे रूट्स पर 80-90 प्रतिशत तक सीटें भर चुकी हैं। कोलकाता रूट पर भी 60-70 प्रतिशत यात्री मौजूद रहते हैं।



क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

समिति के सदस्य रवि बनर्जी, बद्री यादव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, मनोज श्रीवास, ऋषि राज गौतम, रामशरण यादव और सुदीप श्रीवास्तव का कहना है कि यदि यह फ्लाइट नियमित और विश्वसनीय होती है



तो इससे यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। यह न केवल यात्रा में सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा देगा। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से बिलासपुर को क्षेत्रीय विकास के नए अवसर मिल सकते हैं।



यह खबरें भी पढ़े....

छत्तीसगढ़ : मार्च से शुरू होगी अंबिकापुर - दिल्ली फ्लाइट, जानें पूरा शेड्यूल



Bilaspur Airport : इंदौर-बिलासपुर फ्लाइट सीएम, मंत्री के झंडी दिखाने के बाद भी पहुंच नहीं सकी, मौसम के कारण रायपुर में ही उतरा विमान



चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक, चलती फ्लाइट का दरवाजा खोल नीचे कूदा यात्री



बिलासा एयरपोर्ट के डेवलपमेंट में देरी पर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार





Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Bilaspur Airport
  • Bilaspur airport Chhattisgarh
  • बिलासपुर दिल्ली हवाई किराया
  • Bilaspur-Delhi flight