ब्रेकअप के बाद फिर मिले और हो गया कांड; पार्टी करते समय तीन मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरा प्रेमी जोड़ा
NEWS IN SHORT
- प्रेमी जोड़ा छत से गिरा, युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल
- नशे की हालत में विवाद की आशंका, छत की दीवार से गिरने का मामला
- घटनास्थल से शराब की बोतलें और खाने के पैकेट मिले है
- पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त किया, दोस्तों से पूछताछ शुरू
- संदिग्ध साक्ष्य और युवती के अंतर्वस्त्र मिलने से जांच गहराई
NEWS IN DETAIL
Bilaspur news। बिलासपुर के तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर में एक प्रेमी जोड़ा आज बुधवार छत से गिर गया। युवक, चिरंजीवी पांडेय जो यदुनंदन नगर का निवासी था और बिहार का मूल निवासी था
love affair:चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसकी प्रेमिका गरिमाश्री उर्फ महिमा के साथ चार साल से प्रेम प्रसंग था। हाल ही में दोनों के बीच ब्रेकअप के बाद सुलह हुई थी और वो छत पर पार्टी करने गए थे।
नशे की हालत में विवाद की आशंका
(संदिग्ध मौत )पुलिस का मानना है कि पार्टी के दौरान नशे की हालत में युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। छत की दीवार छोटी होने के कारण धक्का-मुक्की में दोनों का संतुलन बिगड़ा और वो गिर गए। युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बरामद किया संदिग्ध सामान
घटनास्थल से शराब की बोतलें और खाने के पैकेट मिले हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त किया है और उन दोस्तों से पूछताछ कर रही है जो इस पार्टी के बारे में जानते थे।
वहीं, युवती के अंतर्वस्त्र घटनास्थल पर पाए गए, और विचलित करने वाली बात यह है कि मृतक युवक युवती के अंतर्वस्त्र पहने हुए था। जांच में यह भी पता चला है कि युवक पोलिथिन में चिकन लेकर वहां पहुंचा था।
पुलिस की जांच जारी
सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट के अनुसार, यह मामला संदिग्ध है। पहले युवक और फिर युवती के गिरने की घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं।
पुलिस इस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवती के बयान से ही घटना की असल वजह का खुलासा हो सकेगा।