बिलासपुर मस्तूरी गोलीकांड : आधी रात कांग्रेस नेता के घर पुलिस की दबिश, पर मास्टरमाइंड अब भी फरार

Aishwarya Dwivedi | Apr 15, 2026, 15:34 IST
Share
bilaspur-masturi-shooting-incident-police-raid-congress-leader-home
bilaspur-masturi-shooting-incident-police-raid-congress-leader-home

बिलासपुर के मस्तूरी में कांग्रेस नेता नागेंद्र राय के घर पर पुलिस ने आधी रात को दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार है। पुलिस ने ढाई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। राय पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित है। यह गोलीकांड वर्चस्व की रंजिश का परिणाम था।

NEWS IN SHORT

  • मस्तूरी गोलीकांड में कांग्रेस नेता नागेंद्र राय पर आरोप।
  • पुलिस ने राय के घर पर दबिश दी, मगर वह फरार।
  • पुलिस ने ढाई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।
  • राय पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित, पर अभी गिरफ्तारी नहीं हुई।
  • इस हमले के पीछे वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश का हाथ।

NEWS IN DETAIL

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का मस्तूरी इलाका इन दिनों राजनीतिक रंजिश और गैंगवार की गूंज से थर्राया हुआ है। मस्तूरी गोलीकांड के मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी बिलासपुर पुलिस ने अब अपनी कार्रवाई आक्रामक कर दी है। इसी कड़ी में बीती रात पुलिस की भारी-भरकम टीम ने फरार इनामी आरोपी और कांग्रेस नेता नागेंद्र राय के घर पर दबिश दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस और परिजनों के बीच तीखी बहस

मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे, जब पूरा शहर सो रहा था, तब तोरवा क्षेत्र के लालखदान-महमंद इलाके में पुलिस की गाड़ियों का काफिला पहुंचा। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सशस्त्र जवानों और डॉग स्क्वायड की टीम ने कांग्रेस नेता नागेंद्र राय के घर को चारों तरफ से घेर लिया।

ढाई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

ढाई घंटे तक चले इस गहन सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने घर के एक-एक कोने, कमरों और संदिग्ध छिपे हुए स्थानों की तलाशी ली। इस दौरान नागेंद्र राय के परिजनों ने पुलिस का जमकर विरोध किया। आरोपी के बेटे और भतीजे ने पुलिस टीम को रोकने की कोशिश की और तीखी बहसबाजी की। पुलिस के काम में बाधा डालने के कारण प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए परिजनों के खिलाफ 'शासकीय कार्य में बाधा' डालने का मामला (F.I.R.) दर्ज कर लिया है। हालांकि, इतनी बड़ी घेराबंदी के बावजूद नागेंद्र राय हाथ नहीं लगा।

5 हजार का इनाम, फिर भी पुलिस के हाथ खाली

पुलिस को सूचना मिली थी कि नागेंद्र राय अपने घर में छिपा हो सकता है, लेकिन वह वहां नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए राज्य से बाहर शरण लिए हुए है। एसएसपी ने नागेंद्र राय और एक अन्य आरोपी टाकेश्वर पाटले पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

इस पूरे विवाद की जड़ें 29 अक्टूबर की उस खौफनाक वारदात से जुड़ी हैं, जिसने मस्तूरी बस स्टैंड को युद्ध का मैदान बना दिया था।

वारदात का दिन: 29 अक्टूबर को जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह अपने कार्यालय में साथियों के साथ बैठे थे।

अंधाधुंध फायरिंग: इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने दफ्तर में घुसकर नीतेश सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

जवाबी हमला: अपनी जान बचाने के लिए नीतेश सिंह ने भी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले।

पुलिस जांच में यह बात साफ हुई कि यह कोई सामान्य हमला नहीं था, बल्कि वर्चस्व और आपसी रंजिश का नतीजा था। इस हमले की पूरी पटकथा युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत के गैंग ने रची थी। पुलिस के अनुसार, इस खूनी साजिश के पीछे असली दिमाग कांग्रेस नेता नागेंद्र राय और तारकेश्वर पाटले का था।

सलाखों के पीछे 11 आरोपी

इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने अब तक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कांग्रेस नेता अकबर खान, उसके भाई और विश्वजीत अनंत समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक नाबालिग को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक आरोपी की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने भी खारिज कर दी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

अवैध अफीम खेती पर सियासत तेज, सीएम साय का एक्शन, भूपेश का सर्च ऑपरेशन

सुकमा IED ब्लास्ट में महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर, सर्च ऑपरेशन जारी

बीजापुर IED ब्लास्ट में कोबरा जवान घायल,हायर सेंटर रेफर,सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

बीजापुर नक्सल एनकाउंटर: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • कांग्रेस नेता
  • बिलासपुर
  • सर्च ऑपरेशन
  • गोलीकांड
  • छापेमारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा