अवैध अफीम खेती पर सियासत तेज, सीएम साय का एक्शन, भूपेश का सर्च ऑपरेशन
Rajesh Lahoti | Published:
chhattisgarh-opium-cultivation-row-politics-survey-order
छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के खुलासों के बाद सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को 15 दिन में सर्वे रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता से खुद ‘सर्च ऑपरेशन’ चलाने की अपील की है।
Raipur. छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती का मुद्दा अब सियासी संग्राम का रूप लेता जा रहा है। एक तरफ राज्य सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है, तो दूसरी ओर विपक्ष ने इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश में अवैध अफीम की खेती की आशंका को देखते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती नहीं होनी चाहिए और यदि कहीं ऐसा पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को 15 दिनों के भीतर अपने-अपने जिलों में सर्वे कर विस्तृत जांच रिपोर्ट और प्रमाण पत्र शासन को सौंपने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आयुक्त भू-अभिलेख की ओर से भी सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर सर्वे कराने और अफीम की खेती न होने संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है।
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए आम नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में खेतों की निगरानी करने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर जारी संदेश में बघेल ने कहा कि लोग अपने आसपास के खेतों पर नजर रखें और यदि कहीं भी अफीम की खेती की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित थाने में शिकायत करें और इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस तक भी पहुंचाएं।
बघेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पहले दुर्ग (Durg opium farming) और उसके बाद बलरामपुर में अफीम की खेती के मामले सामने आए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश में “सूखे नशे” का जाल फैल रहा है। अफीम की खेती के आरोपों और सरकारी सख्ती के बीच यह मुद्दा अब प्रदेश की राजनीति में बड़ा विवाद बनता जा रहा है।
बलरामपुर में कुसमी के बाद कोरंधा में मिली अफीम की खेती, पुलिस पहुंची मौके पर
दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5 एकड़ फसल पर पुलिस की रेड
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के जिस रकबे में अफीम की खेती, गिरदावरी रिपोर्ट में उसे बताया गया अन्य अनाज
दुर्ग अफीम केस; बीजेपी नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर, 62 हजार किलो अफीम जब्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश में अवैध अफीम की खेती की आशंका को देखते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती नहीं होनी चाहिए और यदि कहीं ऐसा पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
15 दिनों में सर्वे और रिपोर्ट देने के निर्देश
भू-अभिलेख आयुक्त ने भी जारी किया पत्र
भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
खेतों पर नजर रखने की अपील
दुर्ग और बलरामपुर का किया जिक्र
FAQ
- अवैध अफीम की खेती को लेकर सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
छत्तीसगढ़ सरकार ने अवैध अफीम की खेती की खबरों को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित इलाकों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। - भूपेश बघेल ने अफीम की खेती के मुद्दे पर क्या अपील की है?
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग खेतों पर नजर रखें और यदि कहीं अफीम की खेती की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और सोशल मीडिया के माध्यम से इसे सार्वजनिक करें। - अफीम की खेती का मुद्दा राजनीतिक विवाद क्यों बन गया है?
हाल ही में कुछ जिलों में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद यह मुद्दा सियासी बहस का केंद्र बन गया है। सरकार जहां इसे खत्म करने के लिए सख्त कदम उठा रही है, वहीं विपक्ष इसे कानून-व्यवस्था और नशे के बढ़ते नेटवर्क से जोड़कर सरकार पर सवाल उठा रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5 एकड़ फसल पर पुलिस की रेड
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के जिस रकबे में अफीम की खेती, गिरदावरी रिपोर्ट में उसे बताया गया अन्य अनाज
दुर्ग अफीम केस; बीजेपी नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर, 62 हजार किलो अफीम जब्त
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav