दुर्ग अफीम कांड; बीजेपी नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर, 62 हजार किलो अफीम जब्त
Harrison Masih | Mar 10, 2026, 13:57 IST
durg-opium-farming-case-bulldozer-action-vinayak-tamrakar-brother-shop
दुर्ग में अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। पुलिस ने करीब 62 हजार किलो फसल जब्त की है।
NEWS IN SHORT
- दुर्ग में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाया
- दुकान अफीम की खेती के मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की है
- पुलिस ने 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन से अफीम की फसल उखाड़कर 4 ट्रैक्टर में जब्त की
- बरामद अफीम का कुल वजन करीब 62 हजार किलो और कीमत लगभग 7.88 करोड़ रुपए
- मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 आरोपी अभी फरार
NEWS IN DETAIL
तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग में मक्के की आड़ में अफीम की खेती: भाजपा से निलंबित नेता और दो अन्य गिरफ्तार, जांच जारी
बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर
अफीम खेती मामले में पहले ही पुलिस भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रशासन की इस कार्रवाई को मामले में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... Durg opium farming: विधानसभा में हंगामा; कांग्रेस बोली- धान के कटोरे को अफीम का कटोरा बना रही सरकार
5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर उगाई गई थी अफीम
पुलिस ने पूरी फसल उखाड़कर बोरी में भर ली और चार ट्रैक्टर में लोड कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। बरामद अफीम का कुल वजन लगभग 62 हजार किलो बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपए आंकी गई है।
लगाए गए थे करंट वाले तार
इसके अलावा खेत के बाहर सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किए गए थे, जिससे इस अवैध खेती की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग अफीम केस: विनायक को राजस्थान-एमपी से मिल रहा था तकनीकी ज्ञान, मार्च में होनी थी अफीम की कटाई
कई दिनों तक चली कार्रवाई
फसल की मात्रा ज्यादा होने के कारण बुलडोजर का भी उपयोग किया गया। मनरेगा के मजदूरों की मदद से करीब 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी पूरी फसल को हटाया गया।
अब पर्यावरण विभाग से अनुमति मिलने के बाद पैनल की मौजूदगी में पूरी अफीम फसल को नष्ट किया जाएगा।
तीन आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार
फरार आरोपियों के मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनकी लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस को दिक्कत आ रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भूपेश बघेल का बयान
भूपेश बघेल ने कहा था कि विनायक ताम्रकार को बहुत प्रभावशाली आदमी बताया जाता है। वह बड़े अधिकारियों और मंत्रियों से जुड़ा हुआ माना जाता है। ऐसी खबरें हैं कि वह अक्सर मुख्यमंत्री के घर भी जाता रहता है। सवाल यह है कि यह प्रोजेक्ट BJP किसान मोर्चा का है या मंत्रियों का?”
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की चिट्ठी: राज्यसभा की रणनीति से अफीम के खेत तक…
आगे क्या
निष्कर्ष
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj