दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5 एकड़ फसल पर पुलिस की रेड
Harrison Masih | Published:
balrampur-kusmi-illegal-opium-farming-busted-afetr-durg-case
छत्तीसगढ़ में दुर्ग अफीम कांड का खुलासा होने के बाद बलरामपुर में भी अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। त्रिपुरी और भदली गांव के पास करीब 2 से 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई गई थी।
NEWS IN SHORT
- बलरामपुर जिले में अफीम की अवैध खेती का बड़ा मामला सामने आया
- कुसमी थाना क्षेत्र के पास करीब 2 से 5 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती मिली
- पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की
- झारखंड के एक व्यक्ति द्वारा लीज पर जमीन लेकर खेती करने की जानकारी मिली
- प्रशासन ने अफीम की फसल जब्त कर नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की
NEWS IN DETAIL
त्रिपुरी गांव और ग्राम भदली के पास जंगल किनारे अफीम की खेती मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
दुर्ग अफीम कांड; बीजेपी नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर, 62 हजार किलो अफीम जब्त
बड़े क्षेत्र में उगाई गई थी अफीम
अधिकांश पौधों में फूल और फल लग चुके थे। इन्हीं फलों पर चीरा लगाने से निकलने वाले क्रीम रंग के द्रव से अफीम तैयार की जाती है।
भूपेश बघेल ने भी किया ट्वीट
सरकार बेशर्मी छोड़े!
बलरामपुर में पकड़ी गई अफ़ीम की खेती में भी #भाजपा के लोग ही संलिप्त हैं. शासन-प्रशासन के लोग पूरी तरह से यह खबर दबाने का प्रयास कर रहे हैं.
गृह विभाग से हम कहना चाहते हैं कि पुलिस वालों पर दवाब न डालें और न ही उन्हें बोलने से रोकें.
जनसम्पर्क को भी मीडिया…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 10, 2026
"सूखा नशा" ही "सुशासन" है! pic.twitter.com/S6ruVCwsjR
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 10, 2026
झारखंड के व्यक्ति पर शक
हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्रवाई शुरू
अफीम के पौधों को जब्त कर नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... Durg opium farming: विधानसभा में हंगामा; कांग्रेस बोली- धान के कटोरे को अफीम का कटोरा बना रही सरकार
दुर्ग के बाद दूसरा बड़ा मामला
अब बलरामपुर जिले में इस तरह की खेती मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ गई है।
Sootr Knowledge
- अफीम की खेती भारत में केवल सरकारी लाइसेंस के साथ ही की जा सकती है।
- बिना अनुमति अफीम उगाना NDPS एक्ट के तहत गंभीर अपराध है।
- अफीम पौधे के फल पर चीरा लगाने से निकलने वाले द्रव से अफीम तैयार होती है।
- मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों की जांच अक्सर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां करती हैं।
आगे क्या
निष्कर्ष
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari