बलरामपुर में कुसमी के बाद कोरंधा में मिली अफीम की खेती, पुलिस पहुंची मौके पर
Harrison Masih | Mar 12, 2026, 12:31 IST
balrampur-opium-cultivation-again-found-in-khajuri-korandha
बलरामपुर में कुसमी के बाद अब खजूरी पंचायत में अवैध अफीम की खेती मिलने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।
NEWS IN SHORT
- बलरामपुर के खजूरी में अवैध अफीम की खेती मिलने की सूचना मिली है।
- पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत का निरीक्षण किया।
- भूपेश बघेल ने डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती होने का दावा किया।
- इससे पहले कुसमी के त्रिपुरी गांव में अफीम की फसल उखाड़कर जब्त की गई थी।
- उस मामले में भाजपा नेता और पूर्व सरपंच समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
NEWS IN DETAIL
बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती
ग्रामीणों ने बुधवार देर शाम इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत का निरीक्षण किया।
डेढ़ से दो एकड़ जमीन पर खेती की आशंका
तुर्रापानी पहाड़ी इलाका है और झारखंड सीमा से लगा हुआ है। इस क्षेत्र में लोगों का आना-जाना कम रहता है, जिससे अवैध खेती करने वालों को छिपकर काम करने में आसानी मिलती है।
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा
अभी तक “सुशासन” के “अफ़ीम स्टार्टअप” की तीन ब्रांच का पर्दाफ़ाश हो चुका है.
1. समोदा (दुर्ग)
2. त्रिपुरी (बलरामपुर)
3. खजुरी पंचायत (बलरामपुर)
भाजपा सरकार के संरक्षण में “सूखे नशे” का कारोबार जारी है. धीरे-धीरे पर्दाफ़ाश होगा.
इस गिरोह के “सरग़ना” को जनता जान रही है.…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 12, 2026
एसपी बोले- जांच के बाद होगी पुष्टि
उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
कुसमी में पहले भी मिली थी अफीम की खेती
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिया। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी फसल उखाड़कर जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खड़ी फसल को 354 बोरों में भरवाया और ट्रैक्टर के जरिए थाने पहुंचाया।
अफीम लेटेक्स और डोडा भी जब्त
डोडों पर पांच से छह चीरे लगे हुए पाए गए, जिनसे अफीम का रस निकाला जाता है।
7 लोग हिरासत में, सरगना की तलाश
पुलिस ने झारखंड के चार लोगों को भी हिरासत में लिया है। मामले के मुख्य सरगना की तलाश के लिए पुलिस की टीमें झारखंड रवाना हो चुकी हैं।
आगे क्या
निष्कर्ष
ये खबरें भी पढ़ें...
दुर्ग अफीम कांड; बीजेपी नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर, 62 हजार किलो अफीम जब्त
दुर्ग में मक्के की आड़ में अफीम की खेती: भाजपा से निलंबित नेता और दो अन्य गिरफ्तार, जांच जारी
Durg opium farming: विधानसभा में हंगामा; कांग्रेस बोली- धान के कटोरे को अफीम का कटोरा बना रही सरकार
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava