सुकमा IED ब्लास्ट में महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर, सर्च ऑपरेशन जारी
Harrison Masih | Nov 27, 2025, 19:02 IST
sukma-ied-blast-woman-constable-injured-search-operation the sootr
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रेशर IED ब्लास्ट हुआ, जिसमें जिला पुलिस बल की महिला आरक्षक मुचाकी दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया है।
Sukma. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, नक्सलियों के लगाए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जिला पुलिस बल की एक महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई है। ब्लास्ट में महिला आरक्षक के पैर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत राजधानी रायपुर के अस्पताल में एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
यह घटना फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के गोगुंडा इलाके की है, जहां सुरक्षा बलों का एक नया कैंप स्थापित किया गया है।
कैसे हुआ
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गोगुंडा इलाके में स्थापित किए गए नए पुलिस कैंप से जिला पुलिस बल के जवान सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए पहले से ही इस क्षेत्र में आईईडी प्लांट कर रखी थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान जिला पुलिस बल की महिला आरक्षक मुचाकी दुर्गा का पैर नक्सलियों द्वारा लगाई गई प्रेशर आईईडी पर पड़ गया। धमाका इतना जोरदार था कि ब्लास्ट में महिला आरक्षक के पैर में गंभीर चोटें आईं।
ये खबरें भी पढ़ें...
Sukma IED blast: CRPF का डॉग हैंडलर जवान घायल, किया गया एयरलिफ्ट
बीजापुर IED ब्लास्ट में कोबरा जवान घायल,हायर सेंटर रेफर,सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
घटना के तुरंत बाद, साथी जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला आरक्षक मुचाकी दुर्गा को मौके से निकाला और फौरन प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर आए। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के बेहतर इलाज के लिए तुरंत एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर के अस्पताल भेज दिया गया है, उनका इलाज जारी है।
ब्लास्ट के बाद जिला पुलिस बल, DRG और CRPF के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। नक्सलियों की मौजूदगी की संभावना को देखते हुए तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने महिला आरक्षक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि जवानों का मनोबल बिल्कुल मजबूत है।
ये खबरें भी पढ़ें...
CG Naxal News: 48 लाख के इनामी 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल
Sukma Naxal Attack : सुकमा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 मारे गए
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, बस्तर क्षेत्र में यह पहली घटना है जब नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आने से कोई महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल हुई है। इस घटना के बाद भी जवानों का सर्च ऑपरेशन इलाके में जारी है। यह घटना दर्शाती है कि सुरक्षा बलों की पहुंच बढ़ने के साथ ही नक्सली अपनी रणनीति बदल रहे हैं और रिमोट एरिया में नए कैंपों को निशाना बनाने के लिए आईईडी का उपयोग कर रहे हैं।
यह घटना फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के गोगुंडा इलाके की है, जहां सुरक्षा बलों का एक नया कैंप स्थापित किया गया है।
कैसे हुआ सुकमा IED ब्लास्ट ?
ये खबरें भी पढ़ें...
Sukma IED blast: CRPF का डॉग हैंडलर जवान घायल, किया गया एयरलिफ्ट
बीजापुर IED ब्लास्ट में कोबरा जवान घायल,हायर सेंटर रेफर,सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर
ऐसे समझें पूरी खबरसुकमा जिले के गोगुंडा में नक्सलियों के लगाए गए IED ब्लास्ट में महिला आरक्षक मुचाकी दुर्गा गंभीर रूप से घायल हुईं।घायल आरक्षक का प्राथमिक उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया, फिर उन्हें रायपुर एयरलिफ्ट किया गया। ब्लास्ट के समय सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन चल रहा था; नक्सलियों ने पहले से ही प्रेशर IED प्लांट कर रखा था। यह बस्तर क्षेत्र में पहली घटना है जब महिला आरक्षक IED की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुईं। ब्लास्ट के बाद जिला पुलिस, DRG और CRPF ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। |
क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी
ये खबरें भी पढ़ें...
CG Naxal News: 48 लाख के इनामी 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल
Sukma Naxal Attack : सुकमा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 मारे गए
बस्तर में महिला आरक्षक के घायल होने की पहली घटना
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj