Sukma Naxal Attack : सुकमा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 मारे गए

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Sukma Naxal Attack Encounter between police and Naxals in Sukma 2 killed
Sukma Naxal Attack Encounter between police and Naxals in Sukma 2 killed

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार शाम 5:30 बजे से सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार शाम 5:30 बजे से सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मामला कुकानार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जवानों को डुनमपारा-पुसगुन्ना के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

ये खबर भी पढ़िए...भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की शिक्षा पर उठाए सवाल, कह डाली बड़ी बात

जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग

सूचना कन्फर्म होने के बाद जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जंगल में पहुंचते ही नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान जिला पुलिस बल और डीआरजी की संयुक्त टीम भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। जवान पत्थरों और पेड़ों की आड़ में छिपकर जवाबी फायरिंग कर रहे हैं। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

बीजापुर में मारे गए थे 7 नक्सली

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में बीते दिनों हुई मुठभेड़ में मारे गए 7 में से 5 नक्सलियों की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। हालांकि 2 की शिनाख्त पहले ही कर ली गई थी, जिसमें सीसीएम सुधाकर उर्फ गौतम और तेलंगाना स्टेट कमेटी का एसजेडसी भास्कर शामिल थे। वहीं 3 और नक्सलियों की पहचान भी कर ली गई है, जबकि दो की पहचान अभी बाकी है।

CG Naxal Attack | naxal attack | छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ | पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ | सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ | सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

ये खबर भी पढ़िए...सूदखोर तोमर ब्रदर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई... घरों से करोड़ों की जेवरात-कैश जब्त

FAQ

  1. सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ किस थाना क्षेत्र में हुई?
    यह मुठभेड़ कुकानार थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुनमपारा-पुसगुन्ना के जंगलों में हुई।
  2. सुकमा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की किस टीम ने हिस्सा लिया?
    इस मुठभेड़ में जिला पुलिस बल और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया और नक्सलियों को जवाबी कार्रवाई दी।
  3. बीजापुर जिले में हाल ही में हुई मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए और उनमें से किनकी पहचान हुई?
    बीजापुर जिले की मुठभेड़ में कुल 7 नक्सली मारे गए, जिनमें से अब तक 5 की पहचान हो चुकी है। इनमें प्रमुख नाम सीसीएम सुधाकर उर्फ गौतम और तेलंगाना स्टेट कमेटी के एसजेडसी भास्कर शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के गढ़ में 50 नए सुरक्षा कैंप खोलने की तैयारी

Tags:
  • सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • naxal attack
  • छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • CG Naxal Attack
  • सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर