हादसा या आत्महत्या? सर्विस राइफल से अचानक चली गोली, जवान की मौत

Kanak Durga Jha | Aug 16, 2024, 15:02 IST
bullet suddenly fired service rifle soldier died
छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। सर्विस राइफल से अचानक गोली चलने से जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जवान को जख्मी हाल में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही जवान ने दम तोड़ दिया।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। सर्विस राइफल से अचानक गोली चलने से जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जवान को जख्मी हाल में अस्पताल ले जाया रहा था, लेकिन रास्ते में ही जवान ने दम तोड़ दिया। गोली लगने से जवान बुरी तरह जख्मी था। खून से लथपथ हाल में जवान को अस्पताल ले जाया जा रहा था।




अचानक हुई फायरिंग

यह पूरी घटना बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। हेड कॉन्स्टेबल सन्नू हपका की गन से ड्यूटी जाने के दौरान फायरिंग में मौत हो गई है। सन्नू हपका बीजापुर का निवासी था। पिछले कुछ महीनों से भैरमगढ़ थाने में पदस्थ था। शुक्रवार की सुबह ROP ड्यूटी के लिए निकल रहा था। इससे पहले थाना परिसर में ही अपनी सर्विस राइफल साफ करने मेस की तरफ गया था। इस दौरान अचानक गोली चल गई। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है।




हत्या या आत्महत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, गोली हेड कॉन्स्टेबल के शरीर में धंस गई थी। जब फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अधिकारी पहुंचे तो देखा की हेड कॉन्स्टेबल खून से लथपथ पड़ है। जवान की हालत नाजुक देख फौरन अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जान जा चुकी थी। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने जानकारी दी कि प्रारंभिक तौर पर यह हादसा है। सुसाइड है या नहीं इसकी हम जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही खुलासा संभव हो पाएगा।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



देखें ये विडियो





Tags:
  • Bijapur News
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • bijapur firing news