छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों को पदोन्नति, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
NEWS IN SHORT
- डॉ. आनंद छाबड़ा अतिरिक्त DGP बने – 25 साल सेवा पूरी होने पर पदोन्नति मिली।
- प्रशांत अग्रवाल और मिलना कुर्रे को 18 साल की सेवा के बाद पदोन्नत किया गया।
- 2013 बैच के IPS अधिकारियों को चयन वेतनमान मिला।
- 2012 बैच के 8 अधिकारियों को DIG वेतनमान
- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति वाले अधिकारियों को प्रोफार्मा पदोन्नति
NEWS IN DETAIL
छत्तीसगढ़ में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। 2001 बैच के IPS अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया गया है। यह पदोन्नति उन्हें राज्य कैडर के 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद दिया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय से इस संबंध में 6 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्राप्त हो गई थी। इसके आधार पर दो दिन पहले उन्हें गृह विभाग ने डीपीसी में पदोन्नति दी गई थी। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद उनके नाम का आदेश जारी कर दिया गया।
2 अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक बने
इसके साथ ही 2008 के दो आईपीएस अधिकारियों प्रशांत कुमार अग्रवाल, मिलना कुर्रे को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2008 बैच के अधिकारियों को 18 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान में पदोन्नति दी गई है।
2013 के इन अधिकारियों को प्रमोशन
जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारियों को 13 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत चयन श्रेणी का वेतनमान प्रदान किया गया है। इसमें पुलिस अधीक्षक, राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर में पदस्थ डॉ. अभिषेक पल्लव, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक दुर्ग, भोजराम पटेल और पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पदस्थ यशपाल सिंह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को भी चयन श्रेणी में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... नया साल लाएगा पदोन्नति का तोहफा, 59 IAS और 42 IPS अधिकारियों की बढ़ जाएगी पावर
2012 बैच के 8 अधिकारी शामिल
इसी तरह वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारियों को 14 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक वेतनमान का लाभ दिया गया है। इस सूची में पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ विवेक शुक्ला, रजनेश सिंह, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणी, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रामकृष्ण साहू के नामों स्वीकृति प्रदान की गई है।
मजबूती मिलने की उम्मीद
गृह विभाग के अनुसार यह पदोन्नतियां भारत सरकार, गृह मंत्रालय से प्राप्त स्वीकृति के बाद दी गई हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति के साथ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना पृथक से जारी की जाएगी।इन पदोन्नतियों को पुलिस महकमे में लंबे समय से प्रतीक्षित निर्णय माना जा रहा है। इससे न केवल अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि पुलिस प्रशासन में अनुभव और नेतृत्व को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ये खबरें भी पढ़ें...
IPS अधिकारियों को फेल होने का डर? सिर्फ 6 साइबर कमांडो के हवाले साइबर क्राइम
🔴 Sootrdhar Live | जनता को बड़ी चोट दे रहा IPS अधिकारियों का डर, क्या कर रही सरकार ?
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति वालों को प्रोफार्मा पोस्टिंग
इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत वर्ष 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी नीथू कमल को 1 जनवरी 2026 से पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ही कार्यरत दावुलुरी श्रवण को भी समान तिथि से प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।