CG JOB NEWS: छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से करें आवेदन

Harrison Masih | Jun 19, 2025, 20:30 IST
CG job news Recruitment for 295 posts Chhattisgarh Fire Department apply from 1st July the sootr
छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अग्निशमन व आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ विभाग में 295 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CG JOB NEWS: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अग्निशमन व आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ विभाग में 295 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियाँ:

विभाग: अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं व एसडीआरएफ, छत्तीसगढ़



कुल पद: 295



आवेदन की तिथि: 01 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025



त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2025



आधिकारिक वेबसाइट: https://cghgcd.gov.in



ये खबर भी पढ़ें... डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, आज ही करें आवेदन



रिक्त पदों का विवरण:

पद का नाम पदों की संख्या


सब इंस्पेक्टर 21


वाहन चालक 14


ऑपरेटर (ड्राइवर कम ऑपरेटर) 86


फायर मैन 117


स्टोर कीपर 32


मैकेनिक 2


वाच रूम ऑपरेटर 19


वायरलेस ऑपरेटर 4



शैक्षणिक योग्यता:

पद के अनुसार बीएससी, बीई (अग्निशमन में), 12वीं पास



संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा (जैसे डीजल मैकेनिक)



ये खबर भी पढ़ें... BEL Recruitment : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड दे रहा नौकरी का चांस, इतनी मिलेगी सैलरी



आयु सीमा:



न्यूनतम आयु: 18 वर्ष



अधिकतम आयु: 28 वर्ष



आरक्षित वर्ग: अधिकतम आयु में 5 वर्ष तक की छूट



चयन प्रक्रिया:



लिखित परीक्षा (100 अंकों की, बहुविकल्पीय प्रश्न)



शारीरिक माप परीक्षण (Physical Measurement Test - PMT)



शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET)



आवेदन की प्रक्रिया:



आधिकारिक वेबसाइट https://cghgcd.gov.in पर जाएं।



भर्ती अनुभाग में जाकर “Apply Now” पर क्लिक करें।



आवश्यक जानकारी भरें और स्कैन दस्तावेज़ अपलोड करें।



आवेदन शुल्क का भुगतान करें।



फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।



ये खबर भी पढ़ें... Free Matrimonial : सरकारी नौकरी में कार्यरत 27 वर्षीय मुस्लिम वर के लिए वधू चाहिए



विभाग की अपील:

विभाग ने छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन करें और अवसर का लाभ उठाएं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती पूर्णतः पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी।



यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अग्निशमन या आपात सेवाओं में रुचि रखते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। योग्यता, आयु और चयन प्रक्रिया से मेल खाते हैं तो 1 जुलाई से आवेदन अवश्य करें।



ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला, बंपर नौकरी और प्रमोशन का रास्ता किया साफ



अग्निशमन विभाग में भर्ती | fire department chattisgarh | फायर डिपार्टमेंट में नौकरी



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • CG job news
  • अग्निशमन विभाग
  • fire department chattisgarh
  • फायर डिपार्टमेंट में नौकरी