उप-अवर सचिवों के विभाग बदले,गृह, स्वास्थ्य,वित्त और नगरीय प्रशासन में नई जिम्मेदारियां

VINAY VERMA | Sept 25, 2026, 20:32 IST
उप और अवर सचिवों के विभाग बदले
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। GAD ने 22 उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अफसरों के विभाग बदले हैं। गृह, स्वास्थ्य, वित्त, नगरीय प्रशासन, शिक्षा समेत कई विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Raipur। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सचिवालय सेवा के 22 उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अफसरों की नई पदस्थापना कर दी है। 25 सितंबर को जारी आदेश के बाद इन अधिकारियों के विभाग और कामकाज बदल गए हैं। कुछ अफसरों को नए विभाग दिए गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त किया गया है।



गृह से स्वास्थ्य तक बदलाव

उप सचिव स्तर पर डॉ. विवेक श्रीवास को जेल विभाग के साथ गृह विभाग का भी प्रभार दिया गया है। मार्टिन लकड़ा को पशुधन विकास एवं मछली पालन से हटाकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग भेजा गया है। रोमन गंगाकचूर अब वित्त की जगह नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संभालेंगे।



स्कूल से सहकारिता

रामेश्वर प्रसाद वर्मा की स्कूल शिक्षा विभाग से सहकारिता विभाग में पदस्थापना की गई है। शांता खरे को वित्त विभाग से ग्रामोद्योग और मगनलाल पवार को वाणिज्य एवं उद्योग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रेखा साहू को संसदीय कार्य से हटाकर जन शिकायत निवारण विभाग में भेजा गया है।



महिला विभाग में भी बदलाव

सुभाषचंद कुजूर महिला एवं बाल विकास विभाग में यथावत रहेंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद लवीना पाण्डेय, उप सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा। यानी यहां एक अफसर का अतिरिक्त बोझ भी हटाया गया है।





अवर सचिवों की भी कुर्सी बदली

अवर सचिव अमितोष जॉन को खाद्य विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भेजा गया है। सुनीता गौतम अब परिवहन की जगह सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष-4 में रहेंगी। दीपकुमार खेस्स को ग्रामोद्योग से खेल एवं युवा कल्याण और नूतन अजगर को चिकित्सा शिक्षा से पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग भेजा गया है।



संसदीय से स्कूल शिक्षा तक

भोलेनाथ सारथी अब वन विभाग की जगह संसदीय कार्य विभाग संभालेंगे। जावे कच्छप को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन से स्कूल शिक्षा विभाग भेजा गया है। मंजूषा राजपूत को मछली पालन से योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में नई जिम्मेदारी मिली है।



कई अफसर यथावत

राधेश्याम भोई महिला एवं बाल विकास विभाग में और सुदर्शन प्रसाद यादव लोक निर्माण विभाग में यथावत रहेंगे। भुवनेश्वर कुमरे को राजस्व से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग भेजा गया है। साबिर खान को लोक भवन सचिवालय से खाद्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है।



गृह से जेल तक फेरबदल

राजेश तिग्गा को गृह विभाग से उच्च शिक्षा विभाग भेजा गया है। रत्तूलाल ध्रुव अब खेल एवं युवा कल्याण की जगह जेल विभाग संभालेंगे। योजना विभाग के विमल कुमार शांडिल्य को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग भेजा गया है। उनके पास धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था।



25 सितंबर को आदेश जारी

GAD ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में साफ किया गया है कि नई पदस्थापना के साथ अफसरों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। मंत्रालय के भीतर हुए इस फेरबदल से कई विभागों की रोजमर्रा की फाइलों और कामकाज की जिम्मेदारी अब नए अफसरों के हाथ में होगी।



ये खबरें भी पढ़े....

सीएम मोहन यादव के गृह विभाग में शुरू हुई पदोन्नति पर हलचल, डीपीसी तैयारी पर बैठक



एक नवंबर से मंत्रालय से सतपुड़ा भवन तक बायोमेट्रिक से लगेगी कर्मचारियों की हाजिरी



MP उच्च शिक्षा विभाग को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 महीने में भरें खाली शिक्षक पद



छत्तीसगढ़ में 57 अफसरों का ट्रांसफर, रायपुर सहित कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल



Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • गृह विभाग
  • मंत्रालय
  • प्रशासनिक फेरबदल