मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना; निजी जमीन पर पेड़ लगाकर बनें लखपति, सरकार देगी पूरा खर्चा और बिक्री की गारंटी भी
NEWS IN SHORT
- मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना से किसानों को मिलेगा पेड़ लगाने पर भारी मुनाफा
- 5 एकड़ तक वृक्षारोपण पर 100% सब्सिडी, किसानों की बढ़ेगी आय
- छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की नई वृक्षारोपण योजना, पर्यावरण और आय दोनों में मदद
- 12 पेड़ प्रजातियों को मिलेगा प्रोत्साहन
- मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत आवेदन करें, पाए 50% तक वित्तीय सहायता
NEWS IN DETAIL
छत्तीसगढ़ सरकारी योजना :छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत किसानों और अन्य भूमि मालिकों के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य निजी भूमि पर व्यावसायिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है।
इस योजना के माध्यम से किसानों को अपनी जमीन पर पेड़ लगाकर अतिरिक्त आय प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
योजना का उद्देश्य और लाभ
govt scheme :मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाना है। इस योजना के तहत किसानों को हर
साल प्रति एकड़ भूमि पर 15,000 से 50,000 रुपए तक की आय हो सकती है। इसके अलावा, यह योजना फॉरेस्ट कवर बढ़ाने और भूमि की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करेगी।
5 एकड़ तक मिलेगा 100% सब्सिडी
योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 एकड़ तक भूमि पर वृक्षारोपण करने के लिए 100% सब्सिडी देने का फैसला किया है। इससे किसानों को पूरा खर्च सरकार की तरफ से मिलेगा। वहीं, यदि किसी के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि है, तो उसे 50% वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
कौन लोग ले सकते हैं योजना का लाभ
सभी किसान
निजी शैक्षिक और व्यावसायिक संस्थान
सरकारी, अर्ध-सरकारी और स्वायत्त संस्थाएं
निजी ट्रस्ट और गैर-सरकारी संगठन (NGOs)
ग्राम पंचायतें और भूमि अनुबंध धारक
कौन से पेड़ लगाए जा सकते हैं
इस योजना में किसानों को 12 प्रमुख प्रजातियों के वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है
क्लोनल यूकेलिप्टस, सागौन, टिश्यू कल्चर बांस, चंदन, रक्त चंदन, मेलिया दुबिया (मालाबार नीम) , सामान्य बांस, आंवला, खमार, शीशम, महानीम, टिश्यू कल्चर सागौन
आवेदन की प्रक्रिया
वृक्षारोपण योजना में भाग लेने के लिए किसानों को अपने नजदीकी (छत्तीसगढ़ वन विभाग) वन परिक्षेत्र अधिकारी के कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
इसके बाद, आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरकर जमा करना होगा। वन विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच के बाद, लाभार्थी को योजना में शामिल किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
छत्तीसगढ़ मूल निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
भूमि संबंधी दस्तावेज
बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
कुछ सामान्य सवाल जो अक्सर पूछे जाते हैं
सवाल : क्या इस योजना के लिए निजी भूमि अनिवार्य है?
जवाब : हां, योजना का लाभ केवल उन व्यक्तियों को मिलेगा जिनकी खुद की खाली भूमि या निजी भूमि है।
सवाल : क्या शहरी क्षेत्रों में भी इस योजना का लाभ लिया जा सकता है?
जवाब : यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण और कृषि योग्य भूमि के लिए है, लेकिन जिन शहरी संस्थानों के पास पर्याप्त खाली भूमि है, वे भी योजना का लाभ ले सकते हैं।
सवाल : क्या लगाए गए पेड़ों की बिक जानें की गारंटी है?
सरकार इस योजना के तहत निजी कंपनियों के साथ समझौते कर चुकी है, जिससे लगाए गए पेड़ों की बिक्री की गारंटी सुनिश्चित की गई है।
यह योजना छत्तीसगढ़ के किसानों और अन्य भूमि मालिकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे न केवल अपनी आय बढ़ा सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं।
यह खबरें भी पढ़े...
फ्री कोचिंग योजना से अब बिल्कुल फ्री में करें UPSC, NEET और JEE की तैयारी, जानें पूरी डिटेल
MPIDC पीथमपुर निवेश योजना में भ्रष्टाचार, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने फर्जी दस्तावेज से दे दी NOC
एमपी सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकार खुद खरीदकर देगी साइकिल, योजना को 5 साल और बढ़ाया
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को क्या फायदा मिलता है, यहां जानें पूरी डीटेल्स