छत्तीसगढ़ में 16 हजार NHM कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा... जारी रहेगी हड़ताल

Harrison Masih | Sept 04, 2025, 17:27 IST
cg-nhm-contract-staff-mass-resignation-strike
छत्तीसगढ़ में NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी है। 16 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया, जबकि सरकार ने 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

NHM employees resignation: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल लगातार उग्र होती जा रही है। 18 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल के 18वें दिन प्रदेशभर के 16 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।



जिला NHM संघ के संगठन मंत्री अमन दास ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, CMHO डॉ. मिथिलेश चौधरी का कहना है कि इस्तीफे का ज्ञापन प्राप्त हुआ है लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया।



ये खबर भी पढ़ें... NHM के 25 हड़ताली अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा समाप्त, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश



दुर्ग में 850 कर्मचारियों ने भी दिया इस्तीफा

दुर्ग जिले में भी 850 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए बुधवार को 25 संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त कर्मचारियों में संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी के नाम भी शामिल हैं।



कर्मचारियों का आरोप: दबाव बना रही सरकार

NHM संविदा कर्मचारियों का कहना है कि सरकार बातचीत करने के बजाय दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाएगा, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।



ये खबर भी पढ़ें... अल्टीमेटम के बाद भी NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी... इस जिले में दो अधिकारी बर्खास्त



कर्मचारियों का अनोखा विरोध

हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

18 अगस्त से जारी हड़ताल के कारण प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। इस बीच सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने सभी संविदा कर्मचारियों को 24 घंटे में काम पर लौटने का आदेश दिया था, लेकिन कर्मचारियों ने आदेश की प्रतियां जलाकर इसका विरोध किया।





सरकार ने कर्मचारियों की 10 में से 5 मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सभी मांगें पूरी होनी चाहिए।



ये खबर भी पढ़ें... NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, काम पर नहीं लौटे तो समाप्त हो जाएगी सेवा



NHM कर्मचारियों की हड़ताल के 5 मुख्य बिंदु:

  1. NHM कर्मचारियों का इस्तीफा:
    छत्तीसगढ़ में 16,000 से अधिक NHM संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा देकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
  2. NHM कर्मचारियों पर कार्रवाई:
    सरकार ने सख्ती दिखाते हुए 25 संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त किया, जिनमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हैं।
  3. 18 दिन से हड़ताल जारी:
    18 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल के कारण प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं।
  4. अनोखा विरोध प्रदर्शन:
    कर्मचारियों ने मुखौटे पहनकर डांस, पैरोडी गीत और खून से खत लिखकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
  5. सरकार से टकराव:
    सरकार ने 10 में से 5 मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

जिलों से मंगाई गई कर्मचारियों की सूची

25 अगस्त को सभी CMHO को पत्र जारी कर 18 अगस्त से अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में बुधवार को 25 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया।



NHM संविदा कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां सरकार कड़े कदम उठाने के मूड में है, वहीं कर्मचारी अपने आंदोलन को और तेज करने की तैयारी में हैं।cg nhm strike



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल को BJP सांसद विजय बघेल का समर्थन, सियासत गर्म, स्वास्थ्य सेवाएं ठप



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल क्यों हो रही है?
    छत्तीसगढ़ के NHM संविदा कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 अगस्त से हड़ताल पर हैं। वे नियमितिकरण, वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
  2. NHM हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर क्या असर पड़ा है?
    हड़ताल के कारण प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  3. सरकार ने NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर क्या कदम उठाए?
    A3. सरकार ने हड़ताल को खत्म करने के लिए बातचीत का प्रयास किया और 10 में से 5 मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। आदेश का पालन न करने पर 25 कर्मचारियों को बर्खास्त भी किया गया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • NHM कर्मचारियों की हड़ताल
  • cg nhm strike
  • NHM कर्मचारियों पर कार्रवाई
  • NHM कर्मचारियों का इस्तीफा
  • NHM employees resignation