NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, काम पर नहीं लौटे तो समाप्त हो जाएगी सेवा

Harrison Masih | Aug 29, 2025, 20:33 IST
Share
cg-nhm-strike-govt-warning-termination the sootr
cg-nhm-strike-govt-warning-termination the sootr

छत्तीसगढ़ में 16,000 से अधिक NHM कर्मचारी नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर 13 दिनों से हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने सख्त आदेश जारी करते हुए चेतावनी दी है।

CG NHM employees Strike: छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों की 13 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सरकार अब सख्त रुख अपनाने लगी है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि अगर हड़ताल पर गए कर्मचारी तुरंत काम पर वापस नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... 16 हजार NHM कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी,मोदी की गारंटी खोज अभियान का किया ऐलान

आदेश में क्या कहा गया है?

सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को निर्देश जारी किए गए हैं कि अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करें। नोटिस में स्पष्ट लिखा जाए कि कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर उनकी सेवा समाप्त की जाएगी। आदेश के बाद भी कई जिलों में कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, जिसे सरकार ने लोकहित के विरुद्ध और अनुचित बताया।

वेतन पर भी रोक

सभी सीएमएचओ को यह भी निर्देशित किया गया है कि अनुपस्थित कर्मचारियों के लिए "नो वर्क, नो पे" के सिद्धांत पर वेतन नहीं दिया जाए। यानी इस माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर, आपातकालीन सेवाएं भी रहेगी ठप

हड़ताल से बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था

प्रदेश में 16,000 से ज्यादा NHM कर्मचारी नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके चलते अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं बिगड़ गई हैं। मरीजों को इलाज और सेवाओं में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

NHM कर्मचारियों की हड़ताल के 5 मुख्य बिंदु

  1. लंबी हड़ताल – छत्तीसगढ़ में 16,000 से अधिक NHM कर्मचारी पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
  2. मुख्य मांग – नियमितीकरण समेत वेतनमान और सेवा शर्तों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।
  3. स्वास्थ्य सेवाओं पर असर – अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, मरीजों को इलाज में दिक्कत हो रही है।
  4. सरकार की सख्ती – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि काम पर नहीं लौटने वालों की सेवा समाप्त की जाएगी।
  5. वेतन रोके जाने का निर्देश – अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के लिए "नो वर्क नो पे" सिद्धांत लागू होगा और इस माह का वेतन जारी नहीं होगा।
ये खबर भी पढ़ें... NHM कर्मचारियों की हड़ताल, अस्पतालों में न इलाज होगा न जांच

सरकार का रुख

स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार आ रही दिक्कतों को देखते हुए शासन ने अब स्पष्ट संकेत दिया है कि यदि कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटते, तो उनकी नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है।

FAQ

  1. NHM कर्मचारी हड़ताल पर क्यों हैं?
    NHM कर्मचारी नियमितीकरण, वेतनमान और सेवा शर्तों में सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
  2. स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से सेवाओं पर क्या असर पड़ा है?
    16,000 से अधिक कर्मचारियों की हड़ताल से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं और मरीजों को इलाज में दिक्कत हो रही है।
  3. सरकार ने NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर क्या कदम उठाया है?
    सरकार ने चेतावनी दी है कि काम पर नहीं लौटने वालों की सेवा समाप्त की जाएगी और "नो वर्क नो पे" सिद्धांत लागू कर वेतन भी रोका जाएगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • नेशनल हेल्थ मिशन
  • NHM कर्मचारी हड़ताल
  • स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
  • NHM कर्मचारियों की हड़ताल
  • CG NHM employees Strike
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच