16 हजार NHM कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी,मोदी की गारंटी खोज अभियान का किया ऐलान
CG NHM employees Strike: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16 हजार से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। गुरुवार को हड़ताल का 11वां दिन था और इस दौरान कर्मचारियों ने अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तरीकों से विरोध जताया।
सिर मुंडवाकर विरोध और PPE किट में प्रदर्शन
सूरजपुर जिले में NHM कर्मचारियों ने सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया। वहीं, मनेंद्रगढ़ में कर्मचारियों ने PPE किट पहनकर बाजार में भीख मांगकर विरोध जताया। कोरोना काल की याद दिलाने वाले इस प्रदर्शन का मकसद सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचना था।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षकों की हड़ताल से ऑनलाइन सेवाएं ठप, जनता परेशान
अस्पतालों में बिगड़ी व्यवस्था
लगातार 11 दिन से हड़ताल के चलते अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था चरमराने लगी है। कई जगहों पर मरीजों को समय पर इलाज और जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
‘मोदी की गारंटी खोज अभियान’ की शुरुआत
ये खबर भी पढ़ें... संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, नई सरकार की नीति पर सवाल
मोदी की गारंटी पर उठाए सवाल
NHM कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने घोषणा पत्र में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का वादा किया था। लेकिन अब तक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने 160 से ज्यादा ज्ञापन सरकार को दिए, लेकिन समाधान नहीं मिलने से मजबूर होकर हड़ताल करनी पड़ी।
NHM कर्मचारियों की हड़ताल: 5 मुख्य बिंदु
|
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षकों की हड़ताल से ऑनलाइन सेवाएं ठप, जनता परेशान
राजधानी की ओर कूच
डॉ. मिरी ने कहा कि शुक्रवार 29 अगस्त को प्रदेशभर से हजारों NHM कर्मचारी अपने जिलों से राजधानी रायपुर की ओर कूच करेंगे। रास्ते में वे आम जनता, दुकानदारों और परिचितों से मिलकर अपनी समस्याएं साझा करेंगे और सरकार से किए गए वादों को याद दिलाएंगे।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल का क्या कारण है?
स्वास्थ्य कर्मी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने चुनाव के समय ‘मोदी की गारंटी’ में उनकी समस्याओं के समाधान का वादा किया था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। - छत्तीसगढ़ NHM हड़ताल क्या है?
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16,000 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वे अपनी 10 सूत्रीय मांगों (जैसे नियमितीकरण, समान वेतनमान और सेवा शर्तों में सुधार) को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧