NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, काम पर नहीं लौटे तो समाप्त हो जाएगी सेवा
CG NHM employees Strike: छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों की 13 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सरकार अब सख्त रुख अपनाने लगी है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि अगर हड़ताल पर गए कर्मचारी तुरंत काम पर वापस नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
आदेश में क्या कहा गया है?
वेतन पर भी रोक
सभी सीएमएचओ को यह भी निर्देशित किया गया है कि अनुपस्थित कर्मचारियों के लिए "नो वर्क, नो पे" के सिद्धांत पर वेतन नहीं दिया जाए। यानी इस माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर, आपातकालीन सेवाएं भी रहेगी ठप
हड़ताल से बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था
प्रदेश में 16,000 से ज्यादा NHM कर्मचारी नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके चलते अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं बिगड़ गई हैं। मरीजों को इलाज और सेवाओं में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
NHM कर्मचारियों की हड़ताल के 5 मुख्य बिंदु
|
ये खबर भी पढ़ें... NHM कर्मचारियों की हड़ताल, अस्पतालों में न इलाज होगा न जांच
सरकार का रुख
स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार आ रही दिक्कतों को देखते हुए शासन ने अब स्पष्ट संकेत दिया है कि यदि कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटते, तो उनकी नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है।
FAQ
- NHM कर्मचारी हड़ताल पर क्यों हैं?
NHM कर्मचारी नियमितीकरण, वेतनमान और सेवा शर्तों में सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। - स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से सेवाओं पर क्या असर पड़ा है?
16,000 से अधिक कर्मचारियों की हड़ताल से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं और मरीजों को इलाज में दिक्कत हो रही है। - सरकार ने NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर क्या कदम उठाया है?
सरकार ने चेतावनी दी है कि काम पर नहीं लौटने वालों की सेवा समाप्त की जाएगी और "नो वर्क नो पे" सिद्धांत लागू कर वेतन भी रोका जाएगा।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧