ASI रामावतार सिंह को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, 10 को भारतीय पुलिस पदक

Arun Tiwari | Aug 15, 2026, 14:46 IST
स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस और नगर सेना के अधिकारियों-जवानों को सम्मानित किया गया। ASI रामावतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक मिला। 10 पुलिसकर्मियों को भारतीय पुलिस पदक और कई अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए गए।

रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारियों और जवानों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रतिष्ठित पदकों और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। समारोह में रक्षित केन्द्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को उनकी 36 वर्षों से अधिक की निष्ठावान सेवा और आधारभूत प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के सर्वाेच्च राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक-2026 से सम्मानित किया गया।



बहादुरी और सेवा का सम्मान


इनको भारतीय पुलिस पदक

सराहनीय सेवाओं, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आधुनिक नवाचारों के लिए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों सहित कुल 10 पुलिसकर्मियों को ’सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक-2026 प्रदान किया गया। इस पदक से अलंकृत होने वालों में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशिमोहन सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक एटीएस नवा रायपुर राजश्री मिश्रा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (भा.पु.से.), सेनानी 7वीं वाहिनी छ.स.बल भिलाई निवेदिता पॉल, सेनानी 20वीं वाहिनी छ.स.बल महासमुंद मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस उपायुक्त रायपुर तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा नवा रायपुर उनैजा खातून अंसारी, सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छ.स.बल भिलाई जयलाल मरकाम तथा प्लाटून कमाण्डर 20वीं वाहिनी छ.स.बल महासमुंद हजारी लाल साहू शामिल हैं।



स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान


आपदा प्रबंधन के लिए सम्मान

आपदा प्रबंधन, राहत कार्यों और जनसेवा में अद्वितीय भूमिका निभाने के लिए नगर सेना राजनांदगांव के नायक उत्तम कुमार साहू को शिवनाथ नदी में बाढ़ बचाव कार्य और नगर सेना रायपुर के लांस नायक जोगेश्वर कुमार धीवर को उत्कृष्ट गोताखोरी व प्रशिक्षण कार्यों के लिए गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक-2026 प्रदान किया गया।



स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान


इनको भो सम्मान

कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजाति और महिला एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके तहत जांजगीर-चांपा के सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव को ’गुरु घासीदास पुरस्कार’ (50 हजार रुपए नकद व बिलासपुर रेंज को रनिंग शील्ड) प्रदान की गई। कमजोर वर्गों एवं महिला-बाल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर की निरीक्षक अर्चना धुरंधर को ’राज्यपाल पुरस्कार’ एवं ’रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार’ (प्रत्येक में 50 हजार रुपए नकद व रायपुर रेंज को रनिंग शील्ड) से अलंकृत किया गया। गरियाबंद की अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) निशा सिन्हा को पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु मुख्यमंत्री पुरस्कार (50 हजार रुपए नकद व रायपुर रेंज को रनिंग शील्ड), अजाक थाना बिलासपुर के निरीक्षक उत्तम साहू को उत्कृष्ट थाना संचालन के लिए शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार (50 हजार रुपए नकद व बिलासपुर रेंज को रनिंग शील्ड)और उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) बिलासपुर डी.आर. टंडन को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार (25 हजार रुपए नकद एवं प्रशंसा पत्र) से सम्मानित किया गया।



FAQ

  1. ASI रामावतार सिंह राजपूत को कौन सा सम्मान मिला?
    ASI रामावतार सिंह राजपूत को 36 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा और प्रशिक्षण क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक-2026 से सम्मानित किया गया।
  2. छत्तीसगढ़ के कितने पुलिसकर्मियों को भारतीय पुलिस पदक मिला?
    छत्तीसगढ़ के 10 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक-2026 प्रदान किया गया।
  3. आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किन जवानों को सम्मान मिला?
    नगर सेना राजनांदगांव के नायक उत्तम कुमार साहू और नगर सेना रायपुर के लांस नायक जोगेश्वर कुमार धीवर को आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

ये खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 जांबाजों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, पूरी लिस्ट देखें



योगेश देशमुख समेत 4 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने की घोषणा



CG Jail Release : स्वतंत्रता दिवस पर 101 उम्रकैदी रिहा, बिलासपुर से सर्वाधिक



छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में इन पदों पर होगी भर्ती, 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन



Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • स्वतंत्रता दिवस
  • छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय
  • राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
  • राष्ट्रपति पुलिस पदक