जनसंपर्क विभाग में 22 अफसर-कर्मचारियों का तबादला
Raipur। छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य शासन ने विभाग के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें संयुक्त संचालक से लेकर सहायक ग्रेड-3 तक के कर्मचारी शामिल हैं। तबादला आदेश 19 अगस्त को मंत्रालय से जारी किया गया है। आदेश में कई अधिकारियों को मैदानी जिलों से जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर भेजा गया है, जबकि कई कर्मचारियों को एक जिले से दूसरे जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
राजनांदगांव-जगदलपुर से संचालनालय पहुंचेंगे अफसर
संयुक्त संचालक डॉ. उषाकिरण बड़ाईक को राजनांदगांव से जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर भेजा गया है। उप संचालक चन्द्रशेखर कश्यप को जगदलपुर से संचालनालय पदस्थ किया गया है। दोनों की पदस्थापना स्वयं के व्यय पर की गई है। वहीं संचालनालय में पदस्थ उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसलेरिया को जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर भेजा गया है।
रायपुर से संचालनालय, कवर्धा से भी बदलाव
उप संचालक श्रुति ठाकुर को जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर से संचालनालय भेजा गया है। कवर्धा में पदस्थ उप संचालक राहुल सोन को भी संचालनालय नवा रायपुर की जिम्मेदारी मिली है। दोनों स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।
बालोद से कबीरधाम, मुंगेली से रायगढ़
सहायक संचालक स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं। बालोद में पदस्थ चंद्रेश ठाकुर को कबीरधाम भेजा गया है। मुंगेली के सुजीत सिंह को रायगढ़ और सूरजपुर के प्रदीप सिंह को बलरामपुर-रामानुजगंज पदस्थ किया गया है। कांकेर के ताराशंकर सिन्हा को संचालनालय भेजा गया है, हालांकि उनका तबादला स्वयं के व्यय पर हुआ है।
रायगढ़ से सारंगढ़, जशपुर से गरियाबंद
रायगढ़ में पदस्थ सहायक संचालक गुलाब डड़सेना को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है। जशपुर के सहायक जनसंपर्क अधिकारी बिसे कुमार रात्रे को गरियाबंद पदस्थ किया गया है। बेमेतरा के राहुल को जशपुर भेजा गया है। वहीं संचालनालय में पदस्थ अशोक चन्द्रवंशी को बालोद की जिम्मेदारी दी गई है।
कबीरधाम-राजनांदगांव और सरगुजा संभाग में भी फेरबदल
कबीरधाम के निखिलेश देवांगन को राजनांदगांव भेजा गया है। बलरामपुर-रामानुजगंज में पदस्थ देविका मेरावी को सूरजपुर भेजा गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ के देवराम यादव को महासमुंद की जिम्मेदारी मिली है। सूरजपुर के विशाल कुमार जायसवाल को सरगुजा भेजा गया है। उनका तबादला स्वयं के व्यय पर हुआ है।
कर्मचारियों की पदस्थापना भी बदली
सहायक ग्रेड-1 गणेश राम बघेल को धमतरी से दंतेवाड़ा भेजा गया है। उन्हें लेखापाल पद के विरुद्ध पदस्थ किया गया है। दंतेवाड़ा के सहायक ग्रेड-2 सत्यप्रकाश नाग को महासमुंद और महासमुंद के रामनारायण गढ़ेवाल को रायपुर भेजा गया है। संचालनालय के सहायक ग्रेड-3 सुमीत चौबे को धमतरी पदस्थ किया गया है।
सरगुजा-बलबलरामपुर में भी बदलाव
बलरामपुर-रामानुजगंज के सहायक ग्रेड-3 अंकुर तिर्की को सरगुजा भेजा गया है। उनका स्थानांतरण भी स्वयं के व्यय पर किया गया है। इस तरह विभाग में कुल 22 तबादलों के जरिए संचालनालय और जिला कार्यालयों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव किया गया है।
राज्यपाल के नाम से आदेश जारी
स्थानांतरण आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी हुआ है। उप सचिव हेमिन बाघे ने आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। आदेश में प्रशासनिक जरूरत और स्वयं के व्यय पर किए गए तबादलों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।
FAQ
- छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में कितने अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला हुआ है?
जनसंपर्क विभाग में कुल 22 अफसरों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। - किन स्तर के कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है?
संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक और सहायक ग्रेड-1, 2 व 3 स्तर के कर्मचारियों का तबादला हुआ है। - तबादला आदेश कब जारी किया गया है?
छत्तीसगढ़ शासन ने तबादला आदेश 19 अगस्त को मंत्रालय से जारी किया है।
ये खबरें भी पढ़े...
जनसंपर्क विभाग में पदस्थापना विवाद खत्म: गणेश प्रसाद जायसवाल ने संभाला अपर संचालक का कार्यभार
बलरामपुर में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौके पर मौत, पेड़ के नीचे रुकना पड़ा भारी
राज्यपाल का आदेश, हर विश्वविद्यालय में होगा राजस्थानी भाषा केंद्र
कबीरधाम रोड एक्सीडेंट : बाइक और स्कूटी की टक्कर में शिक्षक समेत 3 की मौत