छत्तीसगढ़ पीडब्लूडी में बड़ा फेरबदल, रायपुर, बिलासपुर से बाहर हुए अधिकारी
Raipur। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने 56 कार्यपालन अभियंताओं (सिविल) की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। तबादलों का असर प्रदेश के लगभग हर हिस्से में दिखाई दे रहा है। संभाग, सेतु संभाग, जिला कार्यालयों से लेकर प्रमुख अभियंता कार्यालय तक अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
रायपुर-बिलासपुर में बदलाव
संतोष कुमार गुप्ता को लोनिवि रा.रा. संभाग रायपुर और रोशन कुमार साहू को बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। जी.बी.के. खाखा को अंबिकापुर पदस्थ किया गया है। प्रज्ञानंद को जगदलपुर संभाग की जिम्मेदारी के साथ कोण्डागांव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
सेतु संभाग में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। के. विग्नेश कुमार को सेतु संभाग क्रमांक-1 रायपुर, सत्येन्द्र साहू को सेतु संभाग क्रमांक-2 रायपुर, करण पंदरीला को सेतु संभाग जगदलपुर और रमेश कुमार वर्मा को सेतु संभाग अंबिकापुर भेजा गया है।
जिलों में नई जिम्मेदारी
जिला स्तर पर सी.एस. ओगरे को रायपुर-1, नीता रामटेके को महासमुंद, के.पी. लहरे को बेमेतरा, एल.एन.एस. राठौर को खैरागढ़ और पूर्णिमा चंद्रा को कवर्धा की जिम्मेदारी मिली है।
इसी तरह रामनारायण उसेण्डी बालोद, बृजभूषण सिंह मोहला, रितु खरे राजनांदगांव, भावेश सिंह जगदलपुर-1 और मनीष साहू सुकमा में पदस्थ किए गए हैं।
बस्तर में भी बड़ा बदलाव
बस्तर संभाग में तबादलों की बड़ी तस्वीर सामने आई है। आशा मण्डावी को कोण्डागांव, संजय जी. चौहान को कांकेर, दलगंजन साय को दंतेवाड़ा, अहमद नवाज दानिश को नारायणपुर, बी.के. गोठी को भानुप्रतापपुर और लावण्य पुष्प परगनिहा को बीजापुर भेजा गया है।
सरगुजा क्षेत्र में हर्षद साहू अंबिकापुर, मोहन सिंह नागरे बैकुण्ठपुर, चन्द्रभान सिंह करवार रामानुजगंज, क्षीरसागर सेठ जशपुर, विरेन्द्र चौधरी मनेन्द्रगढ़ और अगम दास बंजारे पत्थलगांव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बिलासपुर संभाग भी बदला
आदित्य ग्रोवर को बिलासपुर संभाग-1 और प्रियंका मेहता को बिलासपुर संभाग-2 की जिम्मेदारी दी गई है। मधुकुमार भौर्य को चांपा और आर.के. खाम्बरा को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, सक्ती बनाया गया है।
मुख्यालय में भी हलचल
तबादलों का असर विभाग के मुख्यालय और वरिष्ठ कार्यालयों पर भी पड़ा है। गोविन्द अहिवार को मुख्य अभियंता, रायपुर परिक्षेत्र कार्यालय, जबकि महेन्द्र कश्यप और अमरुराम मरकाम को क्रमश: अधीक्षण अभियंता कार्यालय जगदलपुर और कांकेर में पदस्थ किया गया है।
ममता पटेल को प्रमुख अभियंता कार्यालय नवा रायपुर, एन.के. डडसेना को मुख्य अभियंता सेतु परिक्षेत्र रायपुर की जिम्मेदारी मिली है। मोचन प्रसाद कश्यप, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, राजेन्द्र प्रसाद, पी.एस. दीवान, सुनील कुमार चौरसिया, रणजीत अशोक घाटगे और रामाधार ताम्ब्रे समेत कई अधिकारियों को प्रमुख अभियंता कार्यालय में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
अब तत्काल ज्वाइनिंग
आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल के बाद PWD (पीडब्लूडी) के मैदानी कामकाज, निर्माण परियोजनाओं और विभागीय मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अब नए अधिकारियों के हाथ में होगी।
FAQ
- छत्तीसगढ़ PWD में कितने अधिकारियों का तबादला हुआ है?
छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) में 56 कार्यपालन अभियंताओं (सिविल) का तबादला किया गया है। - PWD तबादले में किन क्षेत्रों के अधिकारी बदले गए हैं?
रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा सहित प्रदेश के कई संभागों, जिला कार्यालयों और मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। - नए पदस्थापित अधिकारियों को कब ज्वाइन करना होगा?
आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए
ये खबरें भी पढ़े...
नर्सिंग कॉलेजों में बड़ा फेरबदल : 9 प्रभारी प्राचार्य बदले
नवा रायपुर में सरकारी इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, नवंबर तक होगा तैयार?
बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में नगरीय निकायों में मनोनीत हुए एल्डरमैन
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री ने मांगी 20 लाख रुपए की रिश्वत, 10 लाख लेते ही पकड़ाया