कैसे हुआ वेदांता पावर प्लांट में हादसा, जिसने ली 10 की जान, देखें वीडियो में
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा सामने आया है। वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर अचानक बॉयलर फटने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में अब तक 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों घायल हैं। हादसे से सम्बंधित कुछ वीडियोज सामने आए हैं जिसमें साफ़ दिख रहा है की ये हादसा कितना भयानक था।
दोपहर करीब 2 बजे सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट की बॉयलर यूनिट में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि आसपास काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस समय 50 से ज्यादा मजदूर वहां काम कर रहे थे, जिनमें कई पेंटिंग और मेंटेनेंस के काम में लगे हुए थे।
ब्लास्ट के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूर चीखते-चिल्लाते नजर आए, कई गंभीर रूप से झुलस गए।
फिलहाल, इस हादसे (Power Plant Blast) ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह तकनीकी खराबी थी या बड़ी लापरवाही।
ये खबरें भी पढ़ें...
वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 40 बुरी तरह झुलसे
छत्तीसगढ़ के आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल
सक्ती पावर प्लांट हादसा: 12 साल से लिफ्ट मेंटेनेंस नहीं,4 मजदूरों की मौत,7 के खिलाफ FIR
बलौदा बाजार स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे