छत्तीसगढ़ में 1227 व्याख्याताओं को मिला प्रमोशन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। विभाग ने विभिन्न विषयों के 1227 व्याख्याता (टी संवर्ग) शिक्षकों को पदोन्नति देने का आदेश जारी कर दिया है। इन शिक्षकों की पदोन्नति के बाद पदस्थापना काउंसिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।
किन विषयों के शिक्षकों को मिली पदोन्नति?
इन शिक्षकों में कई महत्वपूर्ण विषयों के व्याख्याता शामिल हैं, जैसे:
- हिन्दी (Hindi)
- अंग्रेजी (English )
- संस्कृत (Sanskrit)
- गणित (Mathematic)
- भौतिक विज्ञान (Physics)
- रसायन (Chemical)
- जीवविज्ञान (biology)
- राजनीति शास्त्र (Political science)
- इतिहास (History)
- भूगोल (Geography)
- अर्थशास्त्र (Economics)
- वाणिज्य (Commerce)
ये खबर भी पढ़ें... सरकार के इस आदेश से अटक गई लाखों कर्मचारियों की पदोन्नति, जानें क्या है वो आदेश
पिछले एक साल में हुए कई सुधार
प्राचार्यों को भी मिला प्रमोशन
इससे पहले 30 अप्रैल 2025 को लगभग 2900 प्राचार्यों के प्रमोशन के आदेश जारी किए गए थे। अब जल्द ही टी संवर्ग के प्राचार्यों की भी पदस्थापना काउंसिलिंग से की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... पदोन्नति विवाद कोर्ट में, सामान्य वर्ग की मांग: 36% से ज्यादा आरक्षण नहीं
|
ये खबर भी पढ़ें... सरकार के इस आदेश से अटक गई लाखों कर्मचारियों की पदोन्नति, जानें क्या है वो आदेश
न्यायालय में लंबित मामला
ई संवर्ग के प्राचार्यों का मामला अभी न्यायालय में लंबित है। निर्णय के बाद समयबद्ध रूप से कार्यवाही की जाएगी। यह कदम यह दर्शाता है कि शिक्षा विभाग शिक्षक समुदाय के कार्य, योग्यता और वरिष्ठता को महत्व देते हुए पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ा रहा है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग | 1227 व्याख्याताओं को प्रमोशन | छत्तीसगढ़ शिक्षकों को प्रमोशन | CG school education department | CG 1227 lecturers Promotion | Chhattisgarh teachers Promotion