CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Apr 01, 2026, 20:30 IST
cg top news 1 april
नमस्ते, आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव; रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा। आईएएस अमित कटारिया के नाम पर वसूली। नई आबकारी नीति पर सरकार को हाईकोर्ट से राहत। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव; रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा, टैक्स और सैलरी के नियम भी बदले!

top news of chhattisgarh.1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आम लोगों से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। जहां प्रॉपर्टी रजिस्ट्री सस्ती हुई है, वहीं पेट्रोल, शराब, टोल टैक्स और कॉमर्शियल गैस महंगी हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





आईएएस अमित कटारिया के नाम पर वसूली, अस्पतालों को धमकाकर मोटी रकम मांग रहा फ़र्ज़ी अफसर

रायपुर में एक ठग खुद को स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया का करीबी बताकर निजी अस्पतालों से पैसे वसूल रहा था। स्वास्थ्य सचिव ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है और अस्पतालों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





नई आबकारी नीति पर सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने स्टे से किया इनकार

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.हाईकोर्ट ने नई आबकारी नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर बड़ा फैसला सुनाते हुए नीति पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री को लेकर उठाए गए सवालों को कोर्ट ने शुरुआती सुनवाई में पर्याप्त आधार नहीं माना। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





बस्तर में नक्सलियों का 19.43 करोड़ का डंप बरामद, कांकेर में नक्सली अब भी सक्रिय

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में अब तक का सबसे बड़ा 14 करोड़ का माल बरामद हुआ है। बीजापुर में 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिनसे कैश, सोना और हथियार बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रामावतार जग्गी हत्याकांड पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई, अमित जोगी के वकील ने मांगा समय

CG News.छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने गुरुवार को अंतिम सुनवाई तय की है। अमित जोगी के वकील द्वारा फाइल नहीं मिलने की दलील पर कोर्ट ने CBI को तुरंत फाइल उपलब्ध कराने और 24 घंटे में जवाब देने का निर्देश दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • बस्तर
  • नई आबकारी नीति
  • रामावतार जग्गी हत्याकांड
  • आईएएस अमित कटारिया
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें