आईएएस अमित कटारिया के नाम पर वसूली, अस्पतालों को धमकाकर मोटी रकम मांग रहा फ़र्ज़ी अफसर

Arun Tiwari | Apr 01, 2026, 15:19 IST
Share
fake-ias-officer-extortion-amit-kataria-chhattisgarh-hospital-scam
fake-ias-officer-extortion-amit-kataria-chhattisgarh-hospital-scam

रायपुर में एक ठग खुद को स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया का करीबी बताकर निजी अस्पतालों से पैसे वसूल रहा था। स्वास्थ्य सचिव ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है और अस्पतालों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक सुरक्षा और सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक अज्ञात व्यक्ति खुद को स्वास्थ्य सचिव आईएएस अमित कटारिया का करीबी बताकर प्रदेश के निजी अस्पताल संचालकों को फोन कर रहा है

और उन्हें झूठी शिकायतों के नाम पर डराकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने पुलिस कमिश्नर से लिखित शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, यह ठग खुद को “अजय अग्रवाल” बताता है और अस्पताल संचालकों को फोन कर कहता है कि उनके संस्थान के खिलाफ मंत्रालय में शिकायत दर्ज हुई है। वह इस शिकायत को खत्म कराने के बदले मोटी रकम की मांग करता है। कई अस्पताल संचालक इस झांसे में आकर मानसिक दबाव में आ गए और कुछ को मंत्रालय तक बुलाया भी गया।

कई अस्पतालों से वसूल चुका रकम

मामले में सामने आए दस्तावेजों के अनुसार, ठग ने प्रदेश के कई बड़े अस्पतालों को निशाना बनाया है। भिलाई के चरौदा स्थित ए.एम. हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मनोज पोपटानी को एक अज्ञात नंबर से कॉल कर मंत्रालय बुलाया गया।

इसी तरह दुर्ग के गंगोत्री अस्पताल के संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराडे को भी इसी तरीके से धमकाने की कोशिश की गई। इसके अलावा भिलाई के एस.आर. अस्पताल, बिलासपुर के आर.बी. अस्पताल और हाईटेक अस्पताल से भी ऐसी शिकायतें स्वास्थ्य विभाग तक पहुंची हैं।

शातिर है ठग

ठगी का तरीका बेहद शातिर है। आरोपी डॉक्टरों को मंत्रालय बुलाकर गेट पर ही इंतजार करवाता था और अंदर पास बनवाने में टालमटोल करता था, जिससे यह भ्रम बना रहे कि वह अंदर किसी बड़े अधिकारी के संपर्क में है।

इस पूरे घटनाक्रम से डॉक्टरों को लगता था कि मामला वाकई गंभीर है और वे दबाव में आ जाते थे। हालांकि जांच में यह साफ हो गया है कि स्वास्थ्य विभाग या सचिवालय में “अजय अग्रवाल” नाम का कोई व्यक्ति पदस्थ नहीं है।

कटारिया ने की शिकायत

इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए सचिव अमित कटारिया ने रायपुर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर तत्काल एफआईआर दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य विभाग की साख को भी प्रभावित करने वाली साजिश है।

इस घटना ने यह भी सवाल खड़ा किया है कि आखिर कोई अज्ञात व्यक्ति मंत्रालय का नाम लेकर इतने संगठित तरीके से ठगी कैसे कर पा रहा है। अगर अस्पताल जैसे संस्थान इस तरह के फर्जीवाड़े का शिकार हो सकते हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ जाती है।

सभी अस्पताल रहें सतर्क

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों और संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि यदि किसी को संदिग्ध कॉल या इस तरह की मांग की जाती है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और किसी भी प्रकार की आर्थिक लेन-देन से बचें।

यह खबरें भी पढ़े...

Raipur Alert : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 13 जून को एक लाख से ज्यादा घरों में नहीं आएगा पानी

Chhattisgarh की राजधानी रायपुर में विरोध करना पड़ेगा महंगा, कितनी हुई फीस ?

राजधानी रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर छापामार कार्रवाई

वर्क फ्रॉम होम ठगी : घर बैठे कमाई का लालच और लग गई लाखों की चपत

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • ठगी
  • आईएएस अमित कटारिया
  • राजधानी रायपुर
  • रायपुर पुलिस कमिश्नर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा