वर्क फ्रॉम होम ठगी : घर बैठे कमाई का लालच और लग गई लाखों की चपत

Umeshwari Baghel | Apr 01, 2026, 15:01 IST
Share
work-from-home-cyber-fraud-raipur-alert-walls-ads-16-lakh-scam-2026
work-from-home-cyber-fraud-raipur-alert-walls-ads-16-lakh-scam-2026

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठग अब बेरोजगारों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। एक युवक ने 16 लाख की ठगी का सामना किया, और अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

NEWS IN SHORT

  • वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका
  • ठगों ने बेरोजगारों को फंसाकर वसूले 16 लाख
  • साइबर ठगी रोकने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई
  • ऑनलाइन ट्रेनिंग का झांसा देकर ठग रहे बेरोजगारों को
  • साइबर शील्ड अभियान से 890 आरोपी पकड़े, 86 करोड़ की ठगी रोकी

NEWS IN DETAIL

Raipur। घर बैठे काम यानी वर्क फ्रॉम होम की आड़ में साइबर ठग एक नया ठगी का तरीका अपना रहे हैं। शहरी और कस्बों में विभिन्न चौक-चौराहों और दीवारों पर पर्चे चिपकाए जा रहे हैं, जिनमें घर बैठे काम से जुड़ी जानकारी दी जाती है। इन पर्चों में दावा किया जाता है कि कोई भी व्यक्ति आसानी से 5 हजार से लेकर हजारों रुपये कमा सकता है। संपर्क के लिए दिए गए नंबरों पर वॉट्सएप कॉल करने की सलाह दी जाती है।

साइबर ठगी का नया तरीका

वर्क फ्रॉम होम फ्रॉडसाइबर ठगी का यह नया तरीका, जिसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। सच का पता लगाने सौ से ज्यादा पर्चों पर दिए गए नंबरों पर संपर्क किया, जिनमें से कई नंबर बंद थे, जबकि जो चालू थे, उनसे अमेरिकन कंपनी में जॉइन होने का ऑफर मिला। ठगों ने ऑनलाइन ट्रेनिंग देने का वादा किया और कहा कि वीडियो देखकर काम किया जा सकता है।

ठगी के तरीके में बदलाव

ठगों ने हर दिन एक वीडियो लिंक भेजा, जिसमें बताया गया कि अमेरिकी कंपनी ऑनलाइन काम करती है और इसका कारोबार 150 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। शुरुआत में हर महीने 15 हजार रुपये कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद, फाउंडर मेंबर बनने का झांसा देकर 25 हजार रुपये की मांग की गई।

16 लाख की ठगी का शिकार हुआ युवक

मंदिरहसौद के युवक रवि ने कहा कि उसने ऑनलाइन गूगल रिव्यू करने का काम शुरू किया था। शुरुआत में काम के बदले छोटी रकम मिली, लेकिन बाद में ठगों ने उसे 16 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया और मोबाइल बंद कर दिया।

साइबर ठगी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

साइबर ठगी के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस के तकनीकी विभाग के एडीजी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि साइबर शील्ड अभियान के तहत 890 आरोपियों को पकड़ा गया है और 86 करोड़ रुपये की ठगी रोकने में सफलता मिली है। इसके अलावा, 550 इंस्पेक्टरों को साइबर की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

जागरूकता बढ़ाने की जरूरत

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आम लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी है। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, ताकि लोग ठगी के शिकार न हों।

यह खबरें भी पढ़े...

83 साल की अम्मा से 80 लाख की साइबर ठगी, 10 लाख में समझौते का दबाव, हाई कोर्ट रह गया हैरान

होली शुभकामना संदेश के नाम पर साइबर ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैंग बैंक खाता खाली

ऐसा कोई सगा नहीं जिसको इन्होंने ठगा नहीं, सीएम विष्णु देव साय बोले- कांग्रेस ने की ठगी की राजनीति

हाई कोर्ट ने दिए सरकार को निर्देश, साइबर ठगी रोकने के लिए चलाया जाए अभियान

Tags:
  • ठगी
  • साइबर ठगी
  • वर्क फ्रॉम होम
  • वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड
  • गृह मंत्री विजय शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान