ऐसा कोई सगा नहीं जिसको इन्होंने ठगा नहीं, सीएम विष्णु देव साय बोले- कांग्रेस ने की ठगी की राजनीति

Arun Tiwari | Published:
Share
cm vishnu dev sai
Photograph: (thesootr)

RAIPUR. सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने जनता और अपने ही लोगों के साथ ठगी की। उन्होंने कांग्रेस की योजनाओं को कागजों तक सीमित बताया।

News In Short

  • मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर ठगी की राजनीति का आरोप लगाया।
  • कांग्रेस की योजनाएं कागजों तक ही सीमित रही।
  • शराब दुकानों को कांग्रेस का "एटीएम" बताया।
  • ईमानदार अधिकारियों को कांग्रेस शासन में प्रताड़ना मिली।
  • कांग्रेस सरकार में खनिज राजस्व पर ब्रेक लगाया गया।

News In Detail

विधानसभा में अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता आज भी कांग्रेस के पांच साल के कुशासन को भूली नहीं है।

सीएम ने कहा कि उस दौर में एक ही संवाद गूंजता था “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस न्याय की बात करती है, लेकिन उसने न आम जनता के साथ न्याय किया और न ही अपने ही लोगों के साथ।

कागजों में रहीं कांग्रेस की योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाएं कागजों तक सीमित रहीं। उन्होंने नरवा, गरुवा, घुरुवा, बारी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इनका वास्तविक हाल प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है। गौठानों की स्थिति पर उन्होंने कहा कि पशुविहीन गौठानों में जनता की भारी राशि खर्च की गई, लेकिन वहां गौमाता की दुर्दशा देखकर अत्यंत पीड़ा होती थी।

शराब की दुकानें कांग्रेस का एटीएम

मुख्यमंत्री ने आबकारी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब दुकानों में दो काउंटर चलाए जाते थे एक का पैसा विभाग को जाता था और दूसरा कांग्रेस का “एटीएम” था। उन्होंने कहा कि यह पैसा कहां-कहां जाता था, यह सबको मालूम है।

सीएम विष्णु देव सायने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी संवैधानिक संस्थाओं में दागी लोगों की नियुक्ति युवाओं के साथ जघन्य अन्याय था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक एजेंडे के तहत किया गया और कुछ लोगों ने इसका लाभ उठाकर पूरे “कुटुंब” को फायदा पहुंचाया, लेकिन अब ऐसे लोग कानून के दायरे में हैं।

ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ना मिली

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में ईमानदार अधिकारियों को प्रोत्साहन नहीं, बल्कि प्रताड़ना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रालय में अनुशासन का अभाव था और कोविड के बाद तो नेतृत्व का वहां जाना भी लगभग बंद हो गया था।

आर्थिक विकास पर ब्रेक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में खनिज राजस्व की अहम भूमिका है, लेकिन कांग्रेस के पांच वर्षों में इस क्षेत्र की तरक्की पर ब्रेक लग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांजिट पास को ऑनलाइन के बजाय मैनुअल कर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया गया और जनता के हिस्से का पैसा निजी लाभ में चला गया।

कलेक्टरों पर बनाया दवाब

डीएमएफ को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में नियमों की अनदेखी कर गैरजरूरी और गुणवत्ताहीन कार्यों में राशि खर्च की गई। उन्होंने कहा कि कलेक्टरों को फोन कर दबाव बनाया जाता था और डीएमएफ संहिता के विरुद्ध खर्च किए जाते थे, जिसकी जांच अब राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।

ढाई-ढाई साल की खींचतान

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर आंतरिक सत्ता संघर्ष का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद की खींचतान चलती रही, जबकि वर्तमान में प्रदेश में डबल इंजन सरकार है, जिससे विकास की गति दोगुनी हुई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भारतमाला घोटाले का मास्टरमाइंड निर्भय साहू गिरफ्तार, जमीनों की बंदरबांट कर कमाया माल

विधानसभा में बदला कांग्रेस विधायक का सवाल, भूपेश बघेल के आरोप पर सदन में मचा बवाल, जांच की मांग

छत्तीसगढ़ में LPG गैस के नए नियम लागू, जानिए कैसे मिलेगा सिलेंडर

सचिन पायलट का तीखा पलटवार, राज्य व केंद्र सरकार पर साधा निशाना



Tags:
  • कांग्रेस
  • सीएम विष्णु देव साय
  • एटीएम
  • विधानसभा
  • डीएमएफ
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर