Raipur Alert : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 13 जून को एक लाख से ज्यादा घरों में नहीं आएगा पानी
Marut raj | Jun 12, 2024, 19:38 IST
Raipur water Alert Chhattisgarh news The Sootr
रायपुर में अवंति विहार नाला के पास राइजिंग मेन पाइप में लीकेज होने के कारण सुधार कार्य किया जाएगा। जिस कारण शहर की 9 पानी टंकियों से लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं होगी।
Raipur Alert : छत्तीसगढ़ केरायपुर के एक बड़े हिस्से में गुरुवार को पीने के पानी की किल्लत ( water Alert ) होने वाली है। 13 जून को लाखों लोगों को शाम के समय पीने का पानी नहीं मिलेगा। दरअसल, रायपुर में अवंति विहार नाला के पास राइजिंग मेन पाइप में लीकेज होने के कारण सुधार कार्य किया जाएगा। जिस कारण शहर की 9 पानी टंकियों से लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। निगम फिल्टर प्लांट के अधिकारी ने बताया कि, 50 एम.एल.डी. प्लांट से मोवा और सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास की राइजिंग मेन पाइप लाइन होने की वजह से मरम्मत के काम में वक्त लग सकता है। इसलिए 10 घंटे का शटडाउन किया जाएगा। मरम्मत की वजह से कल शाम को पानी सप्लाई नहीं होगी। 14 जून की सुबह पानी नियमित रूप से मिलेगी।
ओवरहेड टैंक अमलीडीह, अवंति विहार, कृषक उपज मण्डी, मोवा, दलदल सिवनी, सड्डू, कचना, आमासिवनी और जोरा ओवर हेड से पेयजल सप्लाई वाले क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इन टंकियों से आस-पास की बस्तियों के लाखों लोगों को पीने का पानी मिलता है, जो नहीं मिलेगा। इसके अलावा शहर में अन्य पानी टंकियों से जलप्रदाय जारी रहेगा।
रायपुर निगम के जल कार्य समिति अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि, हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि मरम्मत का काम जल्द पूरा कर लिया जाए। वहीं, निगम की ओर से पेयजल के लिए हम वैकल्पिक व्यवस्था भी करेंगे। जरूरत के अनुसार टैंकर के माध्यम से भी पानी की सप्लाई की जाएगी।
यहां रहेगी दिक्कत

निगम करेगा वैकल्पिक व्यवस्था
रायपुर निगम के जल कार्य समिति अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि, हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि मरम्मत का काम जल्द पूरा कर लिया जाए। वहीं, निगम की ओर से पेयजल के लिए हम वैकल्पिक व्यवस्था भी करेंगे। जरूरत के अनुसार टैंकर के माध्यम से भी पानी की सप्लाई की जाएगी।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava