CG Top news: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Aug 01, 2026, 20:30 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कुलगाम आतंकी हमले में दो की मौत, 20-20 लाख मुआवजे का ऐलान। बस्तर पंडुम में बिना टेंडर 6 करोड़ के बिल पर विवाद। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालते हैं एक नजर...

कुलगाम आतंकी हमला: सीएम साय ने की 20-20 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की। सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से समन्वय कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





वन विभाग में बड़ा प्रमोशन, ओपी यादव बने PCCF, संभालेंगे वन्यजीव महकमे की कमान

top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। 1995 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी ओपी यादव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) पद पर पदोन्नति दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





नारायणपुर में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, दो बच्चियां बही, एक का मिला शव

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अबूझमाड़ के ब्रेहबेड़ा गांव में बाढ़ से 18 मकान ढह गए। बहाव में दो बच्चियां बहीं, जिनमें से एक का शव बरामद हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





बस्तर पंडुम में टेंट-पंडाल पर 6 करोड़ का बिल, भुगतान के लिए पहुंची फाइल

बस्तर पंडुम-2026 समाप्त हुए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन आयोजन पर हुए 6 करोड़ 14 लाख रूपए के खर्च का मामला अब चर्चा में है। आरोप है कि कार्य बिना टेंडर और बजट स्वीकृति के कराया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ी टेंशन, हाईकोर्ट ने मांगी पेंडिंग केस रिपोर्ट

बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों के लंबित आपराधिक मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस की बेंच ने ट्रायल कोर्ट्स को तेजी से सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर हाईकोर्ट
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • बस्तर पंडुम
  • कुलगाम आतंकी हमला
  • ओपी यादव