CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Aug 11, 2026, 20:30 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
नमस्ते: हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी, पूर्व विधायक की चिटफंड कंपनी पर छापा। कलेक्ट्रेट में टॉयलेट कांड, पूर्व संस्था प्रमुख से कराई सफाई। ED ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को किया गिरफ्तार। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालते हैं एक नजर...

सरगुजा के लोगों से करोड़ों की ठगी, पूर्व विधायक की चिटफंड कंपनी पर ED के छापे

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में चिटफंड ठगी मामले में ED ने पूर्व विधायक की कंपनी के विशाखापट्टनम और हैदराबाद स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में 1 करोड़ रुपए नकद, संपत्ति दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सक्ती कलेक्ट्रेट में टॉयलेट कांड, बैठक में पूर्व संस्था प्रमुख से सफाई का आरोप

top news of chhattisgarh:सक्ती कलेक्ट्रेट की धान खरीदी बैठक में पूर्व संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत से कथित तौर पर शौचालय साफ कराने का आरोप लगा है। मामला कलेक्टर तोपनो पर है, जो अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





सरगुजा हॉस्टल में छात्राओं से मालिश और कपड़े धुलवाती थी गार्ड, कार्रवाई शुरू

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:सरगुजा के खम्हरिया बालिका छात्रावास में छात्राओं ने महिला गार्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि गार्ड उनसे कपड़े धुलवाती थी और रात में मालिश करवाती थी। शिकायत के बाद गार्ड को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





ED ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को किया गिरफ्तार, 5 दिनों की रिमांड पर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट 5 दिनों की रिमांड पर भेजा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





अब एक साथ नहीं होंगी शिक्षक और पुलिस भर्ती परीक्षा, सरकार ने बदली तारीख

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती और पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा की तिथियों का टकराव टल गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीजीपीएससी ने पुलिस भर्ती परीक्षा की संशोधित तिथि 2, 3 और 4 नवंबर 2026 तय की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा
  • पुलिस भर्ती परीक्षा
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • रामगोपाल अग्रवाल