CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | May 15, 2026, 20:30 IST
CG Top News
नमस्ते, हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर की जमानत अर्जी ठुकराई। छत्तीसगढ़ जनगणना में महिलाओं को विशेष छूट! अब पति का नाम बताना जरूरी नहीं। छत्तीसगढ़ में तेल की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा। इन्हीं खबरों के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मैनपावर सप्लाई घोटाला : हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर की जमानत अर्जी ठुकराई

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मैनपावर घोटाले में अनवर ढेबर की जमानत नामंजूर की। कोर्ट ने इसे अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने वाली सुनियोजित साजिश करार देते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ जनगणना में महिलाओं को विशेष छूट! अब पति का नाम बताना जरूरी नहीं

top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ में जनगणना के दौरान एक खास नियम लागू किया गया है। महिलाएं अपने पति का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं होंगी। लेकिन बाकी सवालों में नागरिकों की कानूनी जिम्मेदारी बनी रहेगी। जनगणना के आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई, भतीजे और बहुओं ने किया खेल, भारतमाला स्कैम में मामा परिवार भी नहीं रहा पीछे

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.भारतमाला जमीन घोटाले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के परिवार के नामांतरण और बंदरबांट के मामले सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार, परिवार ने मुआवजा और लाभ के लिए जमीनों को आपस में ट्रांसफर किया। रिपोर्ट अब ED के पास है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ में तेल की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा, जानिए आपके शहर में कितना है पेट्रोल- डीजल का रेट

CG News.छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। रायपुर में पेट्रोल ₹103.58 और डीजल ₹96.57 प्रति लीटर हो गया है। तेल कंपनियों ने नई दरें लागू कर दी हैं, जिससे शहरों में पंपों पर लंबी कतारें लगीं, कुछ जगह ईंधन खत्म होने से सप्लाई बंद करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





टिकट का झांसा देकर धोखाधड़ी , DSP विशाल सोम पर संपत्ति कब्जाने का आरोप

cg news today.संगीता शाह ने DSP विशाल सोम पर टिकट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की कंपनी और जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • अनवर ढेबर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत
  • cg news today
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • छत्तीसगढ़ में जनगणना