CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Mar 18, 2026, 20:30 IST
CG Top News 18 march
नमस्ते, CG Vyapam: 5 बड़ी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू। रायपुर पुलिस ने शहर को तीन जोन में बांटा। महापौर बंगला बनेगा ED का नया दफ्तर। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

CG Vyapam: 5 बड़ी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ में व्यापमं की 5 प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग परीक्षाओं की अंतिम तिथि और परीक्षा तिथियां घोषित की गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रायपुर पुलिस ने शहर को तीन जोन में बांटा, अब अधिकारियों से सीधे संपर्क करेंगे नागरिक

top news of chhattisgarh.रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर को तीन जोन- उत्तर, मध्य और पश्चिम में बांटकर नया संगठनात्मक ढांचा पेश किया है। चार्ट में डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों के नाम, कार्यालय, थानों और संपर्क नंबर शामिल हैं। इससे जनता सीधे अधिकारियों से जुड़ सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रायपुर में पेनड्राइव और कोडवर्ड से चलता था नक्सली नेटवर्क, पति-पत्नी समेत 9 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआहै। SIA ने 9 नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जो रायपुर में मजदूर बनकर रह रहे थे और पेनड्राइव व कोडवर्ड के जरिए जंगल में बैठे आकाओं तक खुफिया जानकारी पहुंचाते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





महापौर बंगला बनेगा ED का नया दफ्तर

CG News.रायपुर में मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक हुई, जिसमें ED को नया कार्यालय देना का निर्णय लिया गया है। साथ ही पुलिस कमिश्नरेट के लिए भी अस्थायी कार्यालय की व्यवस्था कर प्रशासनिक सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ में 166 स्कूलों पर ताला, विधानसभा में उठे सवाल, उद्योग विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार कर बांट रहे जमीन

छत्तीसगढ़ में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के तहत 10,538 स्कूलों के मर्जर के बाद 166 स्कूल पूरी तरह बंद हो गए। गजेंद्र यादव ने विधानसभा में इसकी पुष्टि की, लेकिन इन बंद स्कूलों के भविष्य पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • रायपुर
  • रायपुर पुलिस
  • cg vyapam
  • युक्तियुक्तकरण
  • top news of chhattisgarh
  • गजेंद्र यादव